बहुरुपिया व एमए पास नाटक का मंचन

Published at :16 Jan 2016 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
बहुरुपिया व एमए पास नाटक का मंचन

बहुरुपिया व एमए पास नाटक का मंचन लोक गीतों से गुंज उठा रंग पेठिया, रेणू लिखित नाटक ‘पंच लाइट’ की हुई आकर्षक प्रस्तुतिदूसरे दिन रंग कर्मियों ने बाधा समां, जुटाये दर्शकफोटो- 18 व 19परिचय- लोक गीत प्रस्तुत करते स्थानीय कलाकार एवं चित्र प्रदर्शनी देखते लोग.दरभंगा. त्रि दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘रंग पेठिया’ में दूसरे दिन शनिवार […]

विज्ञापन

बहुरुपिया व एमए पास नाटक का मंचन लोक गीतों से गुंज उठा रंग पेठिया, रेणू लिखित नाटक ‘पंच लाइट’ की हुई आकर्षक प्रस्तुतिदूसरे दिन रंग कर्मियों ने बाधा समां, जुटाये दर्शकफोटो- 18 व 19परिचय- लोक गीत प्रस्तुत करते स्थानीय कलाकार एवं चित्र प्रदर्शनी देखते लोग.दरभंगा. त्रि दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘रंग पेठिया’ में दूसरे दिन शनिवार को बहुआयामी प्रतिभाओं का प्रदर्शन थियेटर युनिट से जुड़े कलाकारों ने पेश किया. स्नातकोत्तर संगीत एवं नाट्य विभाग परिसर में आयोजित किये गये रंग पेठिया में रंगमंच के कलाकारों ने नाटक, नुक्कड़ नाटक, चौपाल और लोक गीत संगीत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. आज के आयोजन सुबह दीपक कुमार झा और ओमजी के लोकग्राम में लोग रंग से जुड़े गीतों की प्रस्तुति दी. इसके बाद आयोजन बढ़ चला संगोष्ठी की ओर. जिसका विषय था ‘बिहार का रंग मंच कल आज और कल’. इस संगोष्ठी में थियेटर यूनिट पटना से आये राजीव रंजन श्रीवास्तव, अनिल पतंग, श्यामभास्कर, हेमेंद्र लाभ ने आज रंगमंच की स्थिति और उसके भविष्य का चित्रण किया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रंगमंच और इससे जुड़े कलाकार हमेशा जीवित रहते हैं. आज के परिवेश में रंगमंच मजबूत हुआ है. आनेवाले वक्त में और भी समृद्ध होगा. इस मौके पर राजीव रंजन श्रीवास्तव ने थियेटर यूनिट के कलाकारों के द्वारा देश विदेश में अपने कला का परचम लहराने की चर्चा करते हुए कहा कि कई नामचीन कलाकार इस संस्था से जुड़े हैं. वहीं अनिल पतंग ने रंग कर्मियों को अपनी कला से ग्रामीण संस्कृति को समृद्ध करने का आह्वान किया. इसके बाद थियेटर आर्ट आरा की प्रस्तुति ‘बहुरुपिया’चौराहे पर हुई. इसमें सर्वज्ञ मोहन के नाटक ‘एमए पास’ का मंचन कलाकारों ने किया. इसमें थियेटर यूनिट दरभंगा के कलाकार सागर कुमार सिंह के निर्देशन में फणीश्वर नाथ रेणू लिखित नाटक ‘पंच लाइट’ की आकर्षक प्रस्तुति हुई. रौशन, गुलशन, दिवाकर, प्रशांत कुमार, ब्र्रजमोहन, मोना, शालिनी, देवांशु झा ने प्रस्तुति दी. गोनू झा के मंच पर लोक रंग की प्रस्तुति में मिथिला के पावन त्योहार से जुड़े गीतों की प्रस्तुति दीपक कुमार और उनके साथियों ने दी. उनकी कला का प्रदर्शन देखने के लिए दर्शकों का हुजूम जुटा रहा. दर्शकों की भीड़ देखकर रंगकर्मी आह्वादित हो रहे थे और रंग पेठिया के आयोजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. इसके बाद पेठिया में उमड़े दर्शकों का हुजूम कविगोष्ठी की ओर बढ़ चला. इसका आयोजन चौपाल पर किया गया. यहां कवियों के व्यंग्य वाण से श्रोता लोटपोट होते रहे. नाट्य प्रस्तुति के कड़ी में यात्री मंच पर देर शाम विश्व रंगमंच पटना की प्रस्तुति ‘तीसरी कसम’ का आयोजन हुआ. राजेश राजा के निर्देशन मेंं इसका मंचन किया गया. इसके बाद कई नामचीन टीवी कलाकारों के द्वारा धर्मेंद्र सिंह चौहान निर्देशित नाटक ‘दूसरा आदमी दूसरी औरत’मंचन किया गया. इसमें टीवी कलाकार सुुरुचि वर्मा, विवेक त्रिपाठी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को बांधे रखा. दर्शकों को जब यह मालूम हुआ कि सुरुचि वर्मा टीवी कलाकार हैं तो उनसे ऑटोग्राफ लेनेवाले की भी कतार लंबी होती गयी. आज संपन्न होगा त्रिदिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव रंग पेठिया दरभंगा. थियेटर यूनिट दरभंगा की ओर से आयोजित किये जा रहे त्रिदिवसीय सांस्कृ तिक महोत्सव का समापन रविवार की देर शाम होगा. इसके पूर्व सुबह से ही विभिन्न कलाकारों के द्वारा कई नाटकों का मंचन किया जायेगा. सूफी गायकी का आनंद लोग उठा सकेंगे. आकर्षक नुक्कड़ नाटक और शिक्षा प्रद नाटकों का मंचन यूनिट के कलाकारों के द्वारा किया जायेगा. इस क्रम में हुसैन हॉल में चित्र प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से, वहीं गोनू झा के मंच पर लोकरंग में लोकगीतों की प्रस्तुति होगी, जबकि यात्री मंच पर सुबह 11 बजे संगोष्ठी आयोजित की जायेगी. चौराहा मंच पर थियेटर यूनिट के कलाकार नुक्कड़ नाटक का मंचन अपराह्न 2.30 बजे, चौपाल मंच पर लोकरंग में शाम चार बजे विभिन्न लोकगीतों की प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों के द्वारा होगी. दूसरी ओर गोनू झा के मंच पर शाम पांच बजे सूफी गीतों का लुत्फ लोग उठा सकेंगे. संध्या सात बजे से थियेटर के कलाकार नाटकों की प्रस्तुति यात्री मंच पर देंगे. इसके बाद रंग पेठिया का विधिवत समापन सत्र संध्या 8.30 बजे यात्री मंच पर ही किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन