पंचायत चुनाव में शौचालय की शर्त हटाये सरकार

Published at :16 Jan 2016 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में शौचालय की शर्त हटाये सरकार

पंचायत चुनाव में शौचालय की शर्त हटाये सरकार भाकपा माले की बैठक में लिये गये कई निर्णय बहादुरपुर. प्रखंड क्षेत्र के बांध बस्ती गांव स्थित सामुदायिक भवन में भाकपा माले का जिला स्तरीय दो दिवसीय जिला कमेटी की बैठक शनिवार को समाप्त हो गया. भाकपा के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि बिहार […]

विज्ञापन

पंचायत चुनाव में शौचालय की शर्त हटाये सरकार भाकपा माले की बैठक में लिये गये कई निर्णय बहादुरपुर. प्रखंड क्षेत्र के बांध बस्ती गांव स्थित सामुदायिक भवन में भाकपा माले का जिला स्तरीय दो दिवसीय जिला कमेटी की बैठक शनिवार को समाप्त हो गया. भाकपा के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि बिहार पंचायत चुनाव नियमावली 2015 में संशोधन कर उम्मीदवारी के लिए शौचालय की शर्त हटाने की मांग की है. यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन है और गरीबों को चुनने व चुने जाने के संवैधानिक अधिकारों को समाप्त करने की दीर्घकालीन साजिश है. उन्होंने कहा कि भाकपा और खेमस के संयुक्त तत्वावधान में पूरे राज्य में 18-24 जनवरी को गांव-पंचायतों में जनदावेदारी सभा सम्मेलन आयोजित की जायेगी. भाकपा के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है. बैठक को आरके सहनी, जंगी यादव, अभिषेक कुमार ने संबोधित किया. मौके पर लक्ष्मी पासवान, शिवन यादव, नंदलाल ठाकुर, अशोक पासवान, सत्यनारायण मुखिया, प्रो कल्याण भारती, देवेंद्र साह, ललन पासवान, सदीक भारती आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन