दुर्घटना में बालक जख्मी

दुर्घटना में बालक जख्मी बहेड़ी. लहेरियासराय-बहेड़ी पथ के दिलावरपुर में ऑटो की चपेट में आने से गांव के दिलखुश (7) जख्मी हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो बीआर 07 पी ए 3604 को चालक समेत कब्जे में ले लिया तथा दिलखुश को उपचार के लिए आरबी मेमोरियल भेज दिया. घटना की जानकारी […]
दुर्घटना में बालक जख्मी बहेड़ी. लहेरियासराय-बहेड़ी पथ के दिलावरपुर में ऑटो की चपेट में आने से गांव के दिलखुश (7) जख्मी हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो बीआर 07 पी ए 3604 को चालक समेत कब्जे में ले लिया तथा दिलखुश को उपचार के लिए आरबी मेमोरियल भेज दिया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने ऑटो एवं उसके चालक अमरजीत पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि मो. मुश्ताक का पुत्र दिलखुश अपने घर से पास के चौक पर सामान की खरीदारी करने जा रहा था. इसी क्रम में सड़क पर आते ही ऑटो की चपेट में आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










