भाकपा माले की श्रद्धांजलि सभा

Published at :15 Jan 2016 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
भाकपा माले की श्रद्धांजलि सभा

भाकपा माले की श्रद्धांजलि सभा दरभंगा. भाकपा माले जिला कमेटी की श्रद्धांजलि सभा 15 जनवरी को बहादुरपुर प्रखंड के बांध बस्ती गांव में शुक्रवार को आरंभ हुई. बैठक की शुरूआत में दिवंगत किसान नेता रामचंद्र यादव को श्रद्धांजलि देते हुए सदस्यों ने तीन दिनों तक पूरे जिले में शोक मनाने की घोषणा की. बैठक में […]

विज्ञापन

भाकपा माले की श्रद्धांजलि सभा दरभंगा. भाकपा माले जिला कमेटी की श्रद्धांजलि सभा 15 जनवरी को बहादुरपुर प्रखंड के बांध बस्ती गांव में शुक्रवार को आरंभ हुई. बैठक की शुरूआत में दिवंगत किसान नेता रामचंद्र यादव को श्रद्धांजलि देते हुए सदस्यों ने तीन दिनों तक पूरे जिले में शोक मनाने की घोषणा की. बैठक में मूल रूप से धान खरीद को लेकर चलाये गये आंदोलन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि किसान नेता रामचंद्र यादव ने आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था और आंदोलन समाप्त होने के बाद कल ही घर लौटे थे. देर रात उन्हें हृदयाघात हुआ और उनका निधन हो गया. बैठक में पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने किसान आंदोलन के अग्रिम पंक्ति का नेता श्री यादव को बताते हुए कहा कि उन्होंने किसानों की समस्या को बेबाकी से रखा. इस मौके पर जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि किसानों को बोनस नहीं मिला तो उनका जीना मुहाल हो जायेगा. क्योंकि पांच-छह पटवन के बाद ही धान की फसल हो पायी थी. सभा में आरके सहनी, शिवन यादव, नंद लाल ठाकुर, कल्याण भारती, हरि पासवान, जमालउद्दीन, सदीक भारती, देवेंद्र साह आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन