पश्चिमी वक्षिोभ के प्रभाव से हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो सकती है हल्की बूंदाबांदी अगले दो दिनों तक चलेगी पछिया हवासुबह में छाये रहेंगे हल्के कुहासे दरभंगा. अगले 20 जनवरी तक उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. अगले दो दिनों तक पछिया हवा भी चलेगी. यह कहना है कि मौसम विभाग का. राजेन्द्र कृषि […]
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो सकती है हल्की बूंदाबांदी अगले दो दिनों तक चलेगी पछिया हवासुबह में छाये रहेंगे हल्के कुहासे दरभंगा. अगले 20 जनवरी तक उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. अगले दो दिनों तक पछिया हवा भी चलेगी. यह कहना है कि मौसम विभाग का. राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण मौसम परामर्शी सेवा केन्द्र के द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के मध्यम स्तर के बादल छाये रह सकते हैं. अगले 48 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ का उत्तर बिहार के जिलों में प्रवेश करने की संभावना है. इस वजह से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव वाले कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले 20 जनवरी तक यह संभावना बन रही है. पूर्वानुमान अवधि में सुबह में हल्के से मध्यम कुहासे छाये रह सकते हैं. कहीं कहीं घना कुहासा भी छाया रह सकता है. 20 जनवरी तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि इस अवधि में औसतन 3 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अगले दो दिनों तक पछिया हवा तथा उसके बाद मुख्य रूप से पुरवा हवा चलने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










