राशि ले घर नहीं बनाने वालों पर होगी कार्रवाई

Published at :15 Jan 2016 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
राशि ले घर नहीं बनाने वालों पर होगी कार्रवाई

राशि ले घर नहीं बनाने वालों पर होगी कार्रवाई तारडीह. ग्रामीण विकास विभाग के सख्त निर्देश पर इंदिरा आवास योजना के तहत पिछले पांच वित्तीय वर्ष में आवास के लिये राशि लेकर घर नही बनाने वालों पर कारवाई किये जाने की सूचना से लाभुकों में हड़कंप मच गया है. आनन फानन में बिचौलिये से सांठ […]

विज्ञापन

राशि ले घर नहीं बनाने वालों पर होगी कार्रवाई तारडीह. ग्रामीण विकास विभाग के सख्त निर्देश पर इंदिरा आवास योजना के तहत पिछले पांच वित्तीय वर्ष में आवास के लिये राशि लेकर घर नही बनाने वालों पर कारवाई किये जाने की सूचना से लाभुकों में हड़कंप मच गया है. आनन फानन में बिचौलिये से सांठ गांठ कर राशि उठाकर घर नही बनाने वाले लाभुकों में कुछ वैसे भी हैं, जिनके पास पहले से घर था, बावजूद उन्होंने सरकारी राशि का उठाव कर लिया. विभाग की ओर से बार बार निर्देश दिये जाने के बाद भी वे अब तक मकान नहीं बना पाये हैं. सरकार की ओर से इसको लेकर भेजे गये कड़ा पत्र के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है. इसके बाद से लाभुकों में हड़कंप है. इधर, वंचित लाभुकों का आरोप है कि क्रम तोड़कर बिचौलिये के माध्यम से वैसे लाभुकों को इसका लाभ दिया गया जो इसके योग्य नहीं थ. इसको लेकर कई बार वंचितों की ओर से शिकायत भी दर्ज करायी गयी, पर कोई जांच नहीं हुई. इसमें मुखिया, पंचायत सचिव, इंदिरा आवास सहायक समेत अन्य की भी भूमिका रही है. वैसे राशि उठाव के बावजूद घर नहीं बनाने वाले लाभुकों के विरुद्ध प्राथमिकी की कार्रवाई अभी शुरू नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन