रद्द घोषित ट्रेनों का होगा परिचालन

दरभंगा : मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के कैंसिलेशन को लेकर अपने पूर्व के निर्णय में संशोधन करना शुरू कर दिया है. चार माह पूर्व ही रद्द घोषित की गयी ट्रेनों के परिचालन को हरी झंडी देनी शुरू कर दी है. फिलहाल नई दिल्ली जानेवाली स्वतंत्रता सेनानी को नियमित कर […]
दरभंगा : मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के कैंसिलेशन को लेकर अपने पूर्व के निर्णय में संशोधन करना शुरू कर दिया है. चार माह पूर्व ही रद्द घोषित की गयी ट्रेनों के परिचालन को हरी झंडी देनी शुरू कर दी है. फिलहाल नई दिल्ली जानेवाली स्वतंत्रता सेनानी को नियमित कर दिया गया है. बिहार संपर्क क्रांति को भी नियमित किया जा रहा है.
हालांकि अन्य रद्द ट्रेनों के संबंध में पूर्व-मध्य रेल ने अभी कोई आदेश जारी नहीं किया है. जाहिर है इससे यात्रियों को काफी लाभ मिल रहा है. सनद रहे कि पूर्व-मध्य रेल ने चार माह पूर्व ही कुछ गाड़ियों को 8 जनवरी से 29 फरवरी तक तय दिवस के लिए रद्द घोषित कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










