मुकेश पाठक समेत चार का इश्तेहार जारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jan 2016 4:16 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम में 26 दिसंबर को दो इंजीनियरों की हत्या मामले में फरार आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से इश्तेहार जारी किया गया है. जबकि पिछले 3 जनवरी से जेल में बंद इस मामले के एक आरोपी ने न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दायर की है. जमानत मामले पर शुक्रवार […]
विज्ञापन
दरभंगा : बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम में 26 दिसंबर को दो इंजीनियरों की हत्या मामले में फरार आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से इश्तेहार जारी किया गया है. जबकि पिछले 3 जनवरी से जेल में बंद इस मामले के एक आरोपी ने न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दायर की है. जमानत मामले पर शुक्रवार को सुनवायी होगी.
सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की
जानकारी के अनुसार इंजीनियर हत्याकांड के मुख्य आरोपित मुकेश पाठक, विकास झा, निकेश दूबे एवं अभिषेक झा के विरुद्ध न्यायालय ने गुरुवार को इश्तेहार जारी किया. एसीजेएम पंचम राजेश कुमार द्विवेदी की अदालत ने इस कांड के अनुसंधानकर्ता सह बहेड़ी थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद के द्वारा इश्तेहार जारी करने के लिए की गयी प्रार्थना को स्वीकार करते हुए गुरुवार को जारी कर दिया. अब पुलिस के द्वारा इन चारों आरोपियों के घर पर इसे चिपकाया जायेगी.
बावजूद आरोपित न्यायालय में हाजिर नहीं होते हैं तो उनके विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. ये सारे आरोपित घटना के बाद से ही फरार चल रहे हैं. जबकि इन चारों को खोजने के लिए छह जिले की पुलिस के साथ साथ एसटीएफ एसपी शिवदीप लांडे भी लगातार छापामारी कर रहे हैं. इधर, बेतिया नगर थाना क्षेत्र के नाजिमी चौक से गिरफ्तार सुबोध दूबे उर्फ अजय कुमार द्विवेदी की ओर से न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दायर की गयी है. जमानत अर्जी पर शुक्रवार को न्यायाधीश के द्वारा सुनवाई की जायेगी. बता दें कि 26 दिसंबर को सड़क निर्माण कार्य में जुटे निजी कंपनी के दो इंजीनियरों की गोली मार हत्या कर दी गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










