कर्मियों ने ठप किया काम

कर्मियों ने ठप किया काम फोटो-5परिचय- पटरी पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मीदरभंगा. रेलवे क्रांसिंग पिट के दैनिक सफाई कर्मी अपनी कई समस्याओं को लेकर गुरुवार को काम ठप कर दिया. गुुरुवार की सुबह से ही मजदूर रेल डिब्बों की साफ सफाई करना बंद कर दिया था. उनका कहना था कि महीना के मजदूरी भुगतान के […]
कर्मियों ने ठप किया काम फोटो-5परिचय- पटरी पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मीदरभंगा. रेलवे क्रांसिंग पिट के दैनिक सफाई कर्मी अपनी कई समस्याओं को लेकर गुरुवार को काम ठप कर दिया. गुुरुवार की सुबह से ही मजदूर रेल डिब्बों की साफ सफाई करना बंद कर दिया था. उनका कहना था कि महीना के मजदूरी भुगतान के समय 400 से 500 रुपये की ठेकेदार द्वारा कटौती कर ली जाती है. उपर से एक माह का भुगतान 45 दिन बाद किया जाता है.संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार पासवान का कहना है कि विगत 12 वर्षों से यहां कार्यरत हैं, लेकिन अभीतक मजदूरों को कार्ड नहीं मुहैया कराया गया है. सुजीत पासवान ने कहा कि वर्त्तमान में मात्र 150 रुपये प्रत्येक दिन के हिसाब से मजदूरी दी जाती है. जो आज के इस मंहगाई में काफी कम है. रवि कुमार पासवान, सुनील कुमार यादव, ईश्वर कुमार पासवान, अजय पासवान, अनिल पासवान, सोनू साह, वीर बहादुर आदि दर्जन से अधिक मजदूरों का कहना कि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया तो आंदोलन और तेज किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










