किसानों के धान का हुआ उठाव

Published at :14 Jan 2016 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों के धान का हुआ उठाव

किसानों के धान का हुआ उठाव दरभंगा. अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में चलाये गये आंदोलन के दौरान एसएफसी के सामने रखे गये किसानों के धान का उठाव अंतत: गुरुवार को किया गया. उनका आंदोलन सात जनवरी से चल रहा था. धान उठाव के साथ ही किसानों का आंदोलन समाप्त हो गया है. इस […]

विज्ञापन

किसानों के धान का हुआ उठाव दरभंगा. अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में चलाये गये आंदोलन के दौरान एसएफसी के सामने रखे गये किसानों के धान का उठाव अंतत: गुरुवार को किया गया. उनका आंदोलन सात जनवरी से चल रहा था. धान उठाव के साथ ही किसानों का आंदोलन समाप्त हो गया है. इस मौके पर रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई सभा में महासभा के अध्यक्ष शिवन यादव ने कहा कि उत्पादित धान का किसान रखें और पंचायतवार सूची बनाकर महासभा के माध्यम से प्रशासन को उसे सौंपा जायेगा. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सूची डीएम और जिला सहकारिता पदाधिकारी को सौंपी जायेगी. इसके बावजूद भी धान का उठाव नहीं हुआ तो पुन: आंदोलन किया जायेगा. महासभा के राज परिषद सदस्य प्रवीण कुमार, माले नेता अभिषेक कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया. जिला कमिटी की बैठक 15-16 जनवरी केा बहादुरपुर प्रखंड के बांध बस्ती में आयोजित किये जाने की जानकारी माले नेता अभिषेक कुमार ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन