बकरी खेत में चले जाने के विवाद में ले ली जान

Published at :14 Jan 2016 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
बकरी खेत में चले जाने के विवाद में ले ली जान

बकरी खेत में चले जाने के विवाद में ले ली जान लाश के साथ थाने का आक्रोशितों ने किया घेराव घंटों जाम रखी रसियारी-दरभंगा मुख्य सड़क प्रतिनिधि, घनश्यामपुर. खेत में बकरी के चले जाने के मामूली सी बात पर उपजे विवाद मेंं पोहदीवासी शेख जीवछ के पुत्र मो शकील(26) की हत्या कर दी गयी. इससे […]

विज्ञापन

बकरी खेत में चले जाने के विवाद में ले ली जान लाश के साथ थाने का आक्रोशितों ने किया घेराव घंटों जाम रखी रसियारी-दरभंगा मुख्य सड़क प्रतिनिधि, घनश्यामपुर. खेत में बकरी के चले जाने के मामूली सी बात पर उपजे विवाद मेंं पोहदीवासी शेख जीवछ के पुत्र मो शकील(26) की हत्या कर दी गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को शव के साथ थाने का घेराव किया. वहीं रसियारी-दरभंगा मुख्य पथ को घंटों जाम रखा. गुस्सायी भीड़ हत्यारों की गिरफ्तारी शीघ्र करने की मांग कर रहे थे. सूचना पर पहुंचे डीएसपी सुरेश शर्मा ने पुलिसिया अनुसंधान शुरू हो जाने की बात बताते हुए एक सप्ताह के अंदर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लेने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया. इसके बाद रोड जाम समाप्त हुआ. इधर पुलिस ने इसमें मो धनवा को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक गत 12 जनवरी को मो शकील की बकरी इसी गांव के यासीम के खेत में चली गयी. इसको लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया. शाम में दोनों परिवारों की महिलाएं आपस में उलझ गयी. पुरुष भी इस विवाद में शरीक हो गये. इसी दौरान हाट से सब्जी लेकर शकील वहां पहुंचा. शकील के सिर पर पिछे से यासीम के पुत्र मोजीबुल ने खंती से प्रहार कर दिया. इससे वह वहीं अचेत होकर गिर पड़ा. आनन-फानन में शकील को घनश्यामपुर पीएचसी ले जाया गया. उसकी गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया. गाड़ी नहीं मिलने के कारण सुबह में उसे लेकर लोग अस्पताल पहुंचे. उसकी नाजुक हालत देख डीएमसीएच के चिकित्सकों ने पीएमसीएच ले जाने को कहा. रास्ते में ही शकील ने दम तोड़ दिया. सभी उसका लाश लेकर डीएमसीएच लौटे. यही पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया. गुरुवार को जैसे ही शव पोहदी पहुंचा, लेागों का गुस्सा फूट पड़ा. मृतक के परिजनों के साथ ही आसपास के ग्रामीण जुट गये और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे. घनश्यामपुर थाना भवन के सामने सड़क पर लाश रख रोड जाम कर दिया. भीड़ ने थाने को घेर लिया. थानाध्यक्ष देवानंद राउत ने इसकी जानकारी डीएसपी को दी. वे वहां पहुंचे लोगों को शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम समाप्त कराया. इस मामले में मृतक के भाई मो रब्बानी व नूर मोहम्मद के आवेदन पर कांड अंकित किया गया है. इसमें यासीम, भगलू, मोजीबुल, नसीर, अलाउद्दीन के साथ ही दस लोगों को नामजद किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन