तूल पकड़ने लगा सेविका बहाली का मामला

Published at :14 Jan 2016 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
तूल पकड़ने लगा सेविका बहाली का मामला

तूल पकड़ने लगा सेविका बहाली का मामला बहेड़ी. हावीडीह उतरी पंचायत के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 75 (यादव टोल चनमाना) में सेविका की बहाली में अनियमितता का कथित आरोप तूल पकड़ लिया है. इसको लेकर बसकटी गांव के लक्ष्मीकान्त यादव ने तीन वर्षों से संतोषजनक कार्रवाई नही होने को लेकर 25 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय में […]

विज्ञापन

तूल पकड़ने लगा सेविका बहाली का मामला बहेड़ी. हावीडीह उतरी पंचायत के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 75 (यादव टोल चनमाना) में सेविका की बहाली में अनियमितता का कथित आरोप तूल पकड़ लिया है. इसको लेकर बसकटी गांव के लक्ष्मीकान्त यादव ने तीन वर्षों से संतोषजनक कार्रवाई नही होने को लेकर 25 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय में अनिश्चित कालीन घरना पर बैठने की सूचना बीडीओ की अनुपस्थिति में कार्यालय में दिया है. प्राप्ति नहीं मिलने पर आवेदक श्री यादव ने इसकी जनकारी बीडीओ को दी है. जिसमें श्री यादव ने आवेदन में उल्लेख किया है कि वर्ष 2012 में इस केन्द्र में सेविका के चयन के लिए मेरी पत्नी रुबी देवी एवं बिराज देवी सहित अन्य ने आवेदन दिया. जिसमें विराज देवी की नियुक्ति के बाद मेधा सूची के दूसरे पायदान से दरकिनार किया गया. विराज देवी ने चयन में फर्जी उम्र दर्शा कर रुबी की नियुक्ति होने पर आपत्ति जताया. जिसके कई साक्ष्य पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नही हो सकी. इस संबंध में सीडीपीओ मीनाक्षी प्रभा ने बताया कि मामला डीपीओ आदलत से डीएम की आदालत में चल रहा है. जिसमें डीपीओ की आदलत से आरोप को खारिज कर दिया गया था. अब डीएम की अदालत से निर्णय के आलोक में कार्रवाई की जायेगी. वही इस संबंध में बीडीओ सह प्रशिक्षु आईएस अभिलाषा कुमारी शर्मा ने कहा कि आवेदन की खोज कर वे स्वंय मामले की जांच करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन