अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत बेनीपुर. नगर परिषद चुनाव प्रचार का एक दिन का समय शेष रह गया है. चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में सभी प्रत्याशी पूरे दम खम से मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ने को तैयार दिख रहे. सबसे अधिक बेचैनी नगर परिषदइ में […]
अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत बेनीपुर. नगर परिषद चुनाव प्रचार का एक दिन का समय शेष रह गया है. चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में सभी प्रत्याशी पूरे दम खम से मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ने को तैयार दिख रहे. सबसे अधिक बेचैनी नगर परिषदइ में पहली पाली खेल चुके 26 निवर्तमान पार्षदों में दिख रहा है. अधिकांश वार्डों में इन्हीं को किसी न किसी से सीधा मुकाबला दिख रहा है. अब देखना है कि इन से कितने पार्षद अपनी कुर्सी पुन: बरकरार रख सकते हैं. 15 जनवरी की शाम चुनाव प्रचार शोर थम जायेगा. उक्त चुनाव में पूर्व के नगर परिषद चुनाव से इस बार का चुनावी नजारा बदला बदला सा दिख रहा है. पूरे क्षेत्र को विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा अपने अपने बैनर से पाट दिया गया है. साथ ही विभिन्न लुभावने कटआउट लगाकर विभिन्न प्रचार गीतों से गुंजायमान हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










