खेल की उपेक्षा व अपनी आर्थिक तंगी को ले किडनी बेचेगा युवक

खेल की उपेक्षा व अपनी आर्थिक तंगी को ले किडनी बेचेगा युवक एसडीओ को दिया आवेदन फोटो संख्या- 21परिचय- हर्षरानी स्पोर्ट्स क्लब के संस्थापक संजीव कुमार झा की तसवीर. बेनीपुर, दरभंगा. खेल के प्रति ऐसी दीवानगी शायद आपने कभी नहीं देखी हो. दिनभर टूर्नामेंट के आयोजन के लिए इधर से उधर भटकते रहनेवाले सझुआर निवासी […]
खेल की उपेक्षा व अपनी आर्थिक तंगी को ले किडनी बेचेगा युवक एसडीओ को दिया आवेदन फोटो संख्या- 21परिचय- हर्षरानी स्पोर्ट्स क्लब के संस्थापक संजीव कुमार झा की तसवीर. बेनीपुर, दरभंगा. खेल के प्रति ऐसी दीवानगी शायद आपने कभी नहीं देखी हो. दिनभर टूर्नामेंट के आयोजन के लिए इधर से उधर भटकते रहनेवाले सझुआर निवासी चंद्रशेखर झा के पुत्र संजीव कुमार झा में ऐसी ही दीवानगी दिखती है. प्रशासनिक सहयोग के लिए दर-दर भटककर थक चुके तथा आर्थिक रूप से तंगहाली में जी रहे अपने परिवार से धीरे-धीरे कम पड़ रहे सहयोग ने उसे ऐसा झकझोड़ा कि संजीव ने किडनी बेच देने का फैसला ले लिया. गुरुवार को जैसे ही उसने इस संंबंध में अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार को इस बाबत आवेदन दिया, पूरा प्रशासनिक महकमा सकते में आ गया. उसने कहा कि विगत एक वर्ष से हर्षरानी स्पोर्ट्स क्लब की स्थापना कर वह सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है. साथ ही बेनीपुर स्टेडियम के विकास के लिए भी आवाज उठाता रहा है. लेकिन न तो सरकारी स्तर से न ही किसी एजेंसी की ओर से खेल के विकास के प्रति कोई सहयोगात्मक कदम उठाया गया. मेरी परिवार की स्थिति अब ऐसी नहीं है कि मैं खेल का आयोजन कर सकूं. खेल को विकसित करने का संकल्प ले रखा है इसलिए इस अभियान को बीच में रूकने नहीं दूंगा. इंटर पास बेरोजगार संजीव ने अपनी किडनी ही इसके लिए बेच देने का ऐलान कर दिया ताकि खेल का आयोजन वह निरंतर करा सके. बता दें कि संजीव के पिता एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं. किसी तरह घर के दो जून की रोटी का जुगाड़ हो पाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










