नाभि काटने व टांका लगाने को पीएचसी में वसूला ग्यारह सौ

Published at :14 Jan 2016 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
नाभि काटने व टांका लगाने को पीएचसी में वसूला ग्यारह सौ

नाभि काटने व टांका लगाने को पीएचसी में वसूला ग्यारह सौ विधायक से प्रसूता की सास ने की शिकायत फोटो संख्या- 15परिचय- पीएचसी का निरीक्षण करते विधायक जीवेश कुमार मिश्र सिंहवाड़ा. पीएचसी में बच्चा को जन्म देने के बाद उसके नाभि काटने तथा टांका लगाने के नाम पर ग्यारह सौ रुपये जबरन वसूला गया. सिंहवाड़ा […]

विज्ञापन

नाभि काटने व टांका लगाने को पीएचसी में वसूला ग्यारह सौ विधायक से प्रसूता की सास ने की शिकायत फोटो संख्या- 15परिचय- पीएचसी का निरीक्षण करते विधायक जीवेश कुमार मिश्र सिंहवाड़ा. पीएचसी में बच्चा को जन्म देने के बाद उसके नाभि काटने तथा टांका लगाने के नाम पर ग्यारह सौ रुपये जबरन वसूला गया. सिंहवाड़ा प्रखंड के मनिकौली निवासी सुधीर यादव की पत्नी नीलू देवी 13 जनवरी को स्थानीय पीएचसी में बच्चा को जन्म दी. गुरुवार को स्थानीय विधायक जीवेश कुमार मिश्र जब औचक निरीक्षण में वहां पहुंचे तो सुधीर यादव की मां सीता देवी ने यह शिकायत की. सीता देवी की शिकायत सुन पीएचसी के चिकित्सक सहित सभी कर्मी एक दूसरे का चेहरा देखने लगे. विधायक ने इसे गंभीर मामला बताते हुए प्रभारी चिकित्सक को इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा. औचक निरीक्षण के दौरान विधायक पहले गायनिक वार्ड में गये, जहां गंदगी को देखकर वार्ड इंचार्ज को फटकार लगायी. वहां एक भी महिला चिकित्सक नहीं रहने के कारण नाराजगी जाहिर की. उसके बाद स्वास्थ्य प्रबंधक जमील अहमद के कार्यालय में गये एवं अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की सूची मांगी. ओपीडी में 32 दवाओं की जगह मात्र 11 दवायें उपलब्ध थी. आइपीडी में 112 की जगह मात्र 19 दवायें उपलब्ध थी. जब उन्होंने दवा भंडार कक्ष में गये तो ऑक्सोरोक्सीन दवा को फ्रीज में न देखकर भंडारपाल श्याम भारती एवं स्वास्थ्य प्रबंधक जमील अहमद को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अपने कार्यप्रणाली में शीघ्र सुधार लायें अन्यथा बाध्य होकर हमें आपके विरूद्ध कार्रवाई को लिखना होगा. मनिकौली निवासी सुधीर यादव की पत्नी नीलू देवी ने बच्चे को जन्म दी थी. उसकी सास सीता देवी ने विधायक से कहा कि अस्पताल कर्मी ने नाभि काटने एवं टांका काटने को लेकर 11 सौ रुपये ले लिया. उसके बाद विधायक केदारनाथ उच्च विद्यालय सिंहवाड़ा पहुंचे जहां करीब सभी शिक्षक उपस्थित थे लेकिन एक भी बच्चा विद्यालय में उपस्थित नहीं था. उसके बाद प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करते हुए बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंचे. सीडीपीओ प्रीति कुमारी छुट्टी में थी. वरीय लिपिक ललन कुमार झा के साथ कई व्यक्तियों को देखकर फटकार लगाया एवं ऐसे लोगों को इधर नहीं आने का हिदायत दी. उसके बाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे. वहां रखे एक भी रजिस्टर पंजी सत्यापित नहीं था. रजिस्टर पंजी पर किसान का नाम अंकित था लेकिन किसी किसान का हस्ताक्षर या निशान नहीं था. उन्होंने कहा कि यदि इसं गंभीरता से जांच की जाय तो कितने मामले उजागर हो सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस बात को विधानसभा में उठाऊंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन