भाकपा नेता के निधन पर शोक सभा आयोजित

भाकपा नेता के निधन पर शोक सभा आयोजित कुशेश्वरस्थान. सीपीआई के वरीय राष्ट्रीय नेता ए.बी.वर्द्धन के निधन पर झझड़ा में शोकसभा का आयोजन किया गया. इसमें सीपीआइएम अंचल मंत्री राम अनुज यादव व सीपीआइ अंचल मंत्री विशेश्वर यादव की अध्यक्षता में उनके चित्र पर माल्यार्पन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. साथ ही वामपंथी कार्यकर्ताओं ने […]
भाकपा नेता के निधन पर शोक सभा आयोजित कुशेश्वरस्थान. सीपीआई के वरीय राष्ट्रीय नेता ए.बी.वर्द्धन के निधन पर झझड़ा में शोकसभा का आयोजन किया गया. इसमें सीपीआइएम अंचल मंत्री राम अनुज यादव व सीपीआइ अंचल मंत्री विशेश्वर यादव की अध्यक्षता में उनके चित्र पर माल्यार्पन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. साथ ही वामपंथी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति की कामना की. शोकसभा को संबोधित करते पार्टी नेताओं ने उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. इस मौके पर रामश्रृंगार सिंह, रामउदगार साह, सिकिन्द्र पासवान,महेन्द्र यादव, सियाराम मुखिया सहित अनेक वामपंथी कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










