रंगदारी नहीं देने पर मारपीट का केस

रंगदारी नहीं देने पर मारपीट का केस कमतौल. अहल्यास्थान स्थित पशु आहार की दुकान के संचालक सुरेश्वर ठाकुर के पुत्र श्रवण कुमार से दस हजार की रंगदारी मांगे जाने और नहीं दिए जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिये जाने तथा दुकान में आग लगाने का मामला प्रकाश […]
रंगदारी नहीं देने पर मारपीट का केस कमतौल. अहल्यास्थान स्थित पशु आहार की दुकान के संचालक सुरेश्वर ठाकुर के पुत्र श्रवण कुमार से दस हजार की रंगदारी मांगे जाने और नहीं दिए जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिये जाने तथा दुकान में आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है़ इस मामले को लेकर दुकान के संचालक द्वारा थाना में अहियारी गोट निवासी स्व, जगदीश यादव के पुत्र नागेन्द्र यादव, भोगेन्द्र यादव, बिस्फी थाना क्षेत्र के बंधोपट्टी उसरा टोला निवासी रामेश्वर सहनी के पुत्र बैजू सहनी तथा उनके साथ आये बोलेरो के चालक पर प्राथमिकी दर्ज करवाया है़ आरोप है की रंगदारी नहीं देने के चलते आरोपितों ने नव वर्ष की पहली संध्या पर मारपीट कर जख्मी कर दिया़ कनपट्टी में पिस्तौल सटाकर दुकान से गल्ला सहित सभी पशु आहार का बोरा ले गया़ बाद में दूकान में आग लगा दिया़ जिससे करीब पचास हजार की क्षति हुई है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










