यूनेस्को क्लब ने आयोजित किया नव वर्ष मिलन समारोह

Published at :03 Jan 2016 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
यूनेस्को क्लब ने आयोजित किया नव वर्ष मिलन समारोह

यूनेस्को क्लब ने आयोजित किया नव वर्ष मिलन समारोह दरभंगा : यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा सिटी ने रविवार को नव वर्ष मिलन समारोह आयोजित किया. बासुदेवपुर स्थित पब्लिक स्कूल पर आयोजित समारोह में अध्यक्ष डा. लाल मोहन झा एवं सचिव अभय कुमार कश्यप ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. अपने उद्बोधन में उन्होंने […]

विज्ञापन

यूनेस्को क्लब ने आयोजित किया नव वर्ष मिलन समारोह दरभंगा : यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा सिटी ने रविवार को नव वर्ष मिलन समारोह आयोजित किया. बासुदेवपुर स्थित पब्लिक स्कूल पर आयोजित समारोह में अध्यक्ष डा. लाल मोहन झा एवं सचिव अभय कुमार कश्यप ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. अपने उद्बोधन में उन्होंने समारोह को हर्ष के माहौल में बीताने की अपील की. इस मौके पर डा. वीके मिश्रा, विनोद पंसारी, श्रवण बैरोलिया आदि लोगाें को नव वर्ष की शुभकामना दी. हरिद्वार प्रसाद खंडेलवाल के संचालन में कार्यक्रम में सुगत संगीत, गजल, डा. एके गुप्ता का प्रहसन एवं एमपी अग्रवाल का गायन ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया. इस मौके पर बच्चों के कई खेल का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डा. आरबी खेतान, डा. वीवी शाही, राजकुमार मारीवाल, रतन खेडि़या, बद्री प्रसाद बैरोलिया आदि सक्रि य रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन