सुबह में छाया रहेगा कुहासा

सुबह में छाया रहेगा कुहासा मौसम विभाग ने कहा शुष्क रहेगा मौसम दरभंगा. राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम परामर्शी सेवा केन्द्र के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 6 जनवरी तक सुबह में देर तक कुहासे छाये रहेंगे. उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते […]
सुबह में छाया रहेगा कुहासा मौसम विभाग ने कहा शुष्क रहेगा मौसम दरभंगा. राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम परामर्शी सेवा केन्द्र के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 6 जनवरी तक सुबह में देर तक कुहासे छाये रहेंगे. उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं. इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना भी जतायी गयी है. मौसम विभाग ने जारी बुलेटिन में कहा है कि अगले 6 जनवरी तक उत्तर बिहार में आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. हालांकि बारिश होने की संभावन नहीं है.मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह के समय में कुहासे छाये रनहे की भी संभवाना मौसम ने जताते हुए कहा है कि इस दौरान 3 से 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पुरवा हवा भी चलेगी. पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










