Darbhanga: खेल जगत में दरभंगा की बड़ी उपलब्धि, कराटे चैंपियनशिप में जीते 4 गोल्ड

Published by :Aniket Kumar
Published at :11 May 2026 10:33 AM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News karate players win 4 gold medals bihar state championship national

बिहार स्टेट कराटे चैंपियनशिप में विनर चार खिलाड़ी

Darbhanga News: पटना में आयोजित बिहार स्टेट कराटे चैंपियनशिप में दरभंगा के चार खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब ये खिलाड़ी जून में देहरादून में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga News: पटना में आयोजित बिहार स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 में दरभंगा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. राज्यभर के 600 से अधिक खिलाड़ियों के बीच दरभंगा के चार जांबाजों ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है. इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर अब इनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है.

स्वर्ण पदक विजेताओं का दबदबा

प्रतियोगिता में दरभंगा के मोहित कुमार ने 12 वर्ष आयु वर्ग (-40 किग्रा) में स्वर्ण पदक जीता. वहीं, जूनियर वर्ग में खिलाड़ियों का दबदबा रहा, जिसमें प्रिंस कुमार (-55 किग्रा), युवराज आदर्श (-68 किग्रा) और प्रेयांश (-76 किग्रा) ने अपने-अपने भार वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किए. खिलाड़ियों की इस जीत से खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है.

देहरादून में नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन

कराटे एसोसिएशन ऑफ दरभंगा के महासचिव सह मुख्य प्रशिक्षक मुकेश मिश्रा ने बताया कि इन चारों खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम में हुआ है. ये खिलाड़ी 3 से 7 जून तक देहरादून में आयोजित होने वाली ‘5वीं KIO नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026’ में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे. विशेष बात यह है कि युवराज आदर्श और प्रेयांश पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं.

उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की इस सफलता पर संस्था के अध्यक्ष राजीव रंजन ने सभी विजेताओं को बधाई दी है. उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दरभंगा में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है और ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्ण जीतकर जिले का गौरव बढ़ाएंगे.

दरभंगा से सूरज कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन