पंचायत चुनाव में आरक्षण को ले तिथि नर्धिारित

पंचायत चुनाव में आरक्षण को ले तिथि निर्धारित कैंप लगाकर तैयार किया जायेेगा आरक्षण रोस्टरदरभंगा. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायतों में आरक्षण निर्धारण को लेकर अनुमंडलवार कैंप लगाने की तिथि घोषित कर दी गयी है. इसमें 5-7 जनवरी तक सदर अनुमंडल से जुड़े विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों के आरक्षण निर्धारण का काम अंबेदकर […]
पंचायत चुनाव में आरक्षण को ले तिथि निर्धारित कैंप लगाकर तैयार किया जायेेगा आरक्षण रोस्टरदरभंगा. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायतों में आरक्षण निर्धारण को लेकर अनुमंडलवार कैंप लगाने की तिथि घोषित कर दी गयी है. इसमें 5-7 जनवरी तक सदर अनुमंडल से जुड़े विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों के आरक्षण निर्धारण का काम अंबेदकर सभागार में किया जायेगा. जिला पंचायती राज पदाधिकारी शत्रुघ्न कामती ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जिला मुख्यालय स्थित अंबेदकर सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच कैंप लगाकर पंचायतों में आरक्षण रोस्टर का निर्माण कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि बेनीपुर अनुमंडल से जुड़े पंचायतों में 8 जनवरी तक कैंप तथा 11-13 जनवरी तक बिरौल अनुमंडल से जुड़े पंचायतों के आरक्षण रोस्टर निर्माण संबंधी कार्य अंबेदकर सभागार में होंगे. इस कार्य से संबंधित पंचायतों के पंचायत सेवक, जीपीएस एवं प्रखंडों के बीडीओ प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










