शौचालय नर्मिाण में 484 लाभुकों को मिली राशि

शौचालय निर्माण में 484 लाभुकों को मिली राशि 15 पंचायतों में भेजी गयी 50 लाख बहादुरपुर. प्रखंड क्षेत्र के 23 पंचायतों में शौचालय निर्माण की कवायद शुरू कर दी गयी है. इसके लिए विभिन्न पंचायतों से आवेदन प्राप्त किया जा रहा है. बीडीओ अविनाश कुमार ने बताया कि शनिवार को 15 पंचायतों के 484 लाभुकों […]
शौचालय निर्माण में 484 लाभुकों को मिली राशि 15 पंचायतों में भेजी गयी 50 लाख बहादुरपुर. प्रखंड क्षेत्र के 23 पंचायतों में शौचालय निर्माण की कवायद शुरू कर दी गयी है. इसके लिए विभिन्न पंचायतों से आवेदन प्राप्त किया जा रहा है. बीडीओ अविनाश कुमार ने बताया कि शनिवार को 15 पंचायतों के 484 लाभुकों के बीच 49 लाख 40 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम से खाते में भेजी गयी है. बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि विभिन्न पंचायतों में एक शौचालय निर्माण कराने के लिए 10 हजार रुपये तथा शौचालय के सािा पानी भंडारण की व्यवस्था करने वाले लाभुकों को 12 हजार रुपये की राशि उपलब्ध करायी जायेगी. उक्त राशि आरटीजीएस के माध्यम से लाभुकों को भेजी जायेगी. अभी तक विभिन्न पंचायतों से लगभग एक सौ से अधिक आवेदन प्राप्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










