बाइक चला रहा था ऋषि, सुमित बना था लाइनर

Published at :02 Jan 2016 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक चला रहा था ऋषि, सुमित बना था लाइनर

बाइक चला रहा था ऋषि, सुमित बना था लाइनरगिरफ्तार ऋषि झा व सुमित मिश्रा ने पुलिस के समक्ष स्वीकारी संलिप्पतादोनों अपराधियों को भेजा गया जेलसीतामढ़ी से एसटीएफ ने मंगलवार की रात किया था गिरफ्तारबहेड़ी थाना पर घंटों हुई दोनों से पूछताछप्रतिनिधि, दरभंगाबिहार पीपुल्स लिबरेशन आर्मी गैंग के मुकेश पाठक का शार्प शूटर ऋषि झा एवं […]

विज्ञापन

बाइक चला रहा था ऋषि, सुमित बना था लाइनरगिरफ्तार ऋषि झा व सुमित मिश्रा ने पुलिस के समक्ष स्वीकारी संलिप्पतादोनों अपराधियों को भेजा गया जेलसीतामढ़ी से एसटीएफ ने मंगलवार की रात किया था गिरफ्तारबहेड़ी थाना पर घंटों हुई दोनों से पूछताछप्रतिनिधि, दरभंगाबिहार पीपुल्स लिबरेशन आर्मी गैंग के मुकेश पाठक का शार्प शूटर ऋषि झा एवं सुनील मिश्र उर्फ सुमित मिश्रा को पुलिस ने जेल भेज दिया है. इससे पहले दोनों से बहेड़ी थाना में गहन पूछताछ की गयी. पूछताछ में दोनों ने इंजीनियर हत्याकांड में अपनी संलिप्पता स्वीकार की है. बता दें कि दोनों को एसटीएफ के एसपी शिवदीप लांडे ने मंगलवार की देर रात सीतामढ़ी जिले के बैरगिनियां एवं सुप्पी से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के दौरान दरभंगा की पुलिस भी शामिल थी.एसटीएफ के द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद दोनों अपराधियों को पुलिस दरभंगा ले आयी. दोनों अपराधियों से बहेड़ी थाना पर वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में गहन पूछताछ की गई. बताया जाता है कि शुरू में तो वह अपने को इस घटना में शामिल होने से इंकार करता रहा, पर जब पुलिस ने दबाव बनाया तो वे टूट गये. सूत्रों के अनुसार मुकेश पाठक का शार्प शूटर ऋषि ने स्वीकार किया है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम गांव में कार्य करा रहे दो इंजीनियर की हत्या कांड में वह शामिल था. उसने कहा है कि वह बाइक चला रहा था. जबकि सुनील कुमार मिश्रा उर्फ सुमित कुमार मिश्रा ने लाइनर की भूमिका निभाने की बात स्वीकार की है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों गिरफ्तार शातिर अपराधी हैं. ये लोग अब तक कई हत्या, रंगदारी समेत अन्य जघन्य मामलों में संलिप्त रहा है. दोनों की गिरफ्तारी एवं उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस इस घटना के मुख्य आरोपी संतोष झा के मुख्य कर्ताधर्ता मुकेश पाठक एवं विकास झा तक पहुंचने की कोशिश में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन