एलटीटी से 9 को ही शुरू हो जायेगा परिचालन

एलटीटी से 9 को ही शुरू हो जायेगा परिचालन दरभंगा. लोक मान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली 11066 पवन एक्सप्रेस का दरभंगा से नियमित परिचालन तो 11 जनवरी से शुरू होगा, लेकिन इसका विधिवत परिचालन दो दिन पूर्व 9 जनवरी को आरंभ हो जायेगा. उल्लेखनीय है कि दरभंगा से सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह […]
एलटीटी से 9 को ही शुरू हो जायेगा परिचालन दरभंगा. लोक मान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली 11066 पवन एक्सप्रेस का दरभंगा से नियमित परिचालन तो 11 जनवरी से शुरू होगा, लेकिन इसका विधिवत परिचालन दो दिन पूर्व 9 जनवरी को आरंभ हो जायेगा. उल्लेखनीय है कि दरभंगा से सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह गाड़ी घोषित तिथि से दरभंगा से नियमित चला करेगी. विभागीय सूत्र के मुताबिक इस ट्रेन को 9 जनवरी से ही डेली किया जा रहा है. सनद रहे कि एलटीटी से 11065 पवन एक्सप्रेस दरभंगा के लिए चलेगी. 10 जनवरी की रात यहां पहुंचेगी. इसके बाद अगले दिन से यह नियमित सप्ताह में सातों दिन अपने पूर्व निर्धारित समय दोपहर 1.10 बजे रवाना होगी. पहले सप्ताह में चार दिन इसका परिचालन मुजफ्फरपुर से होता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










