गायनिक वार्ड में पूछताछ काउंटर नहीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2015 6:53 PM

विज्ञापन

गायनिक वार्ड में पूछताछ काउंटर नहीं दरभंगा. इस अत्याधुनिक युग में भी डीएमसीएच सूचना तंत्र से दूर है. गायनिक वार्ड में पूछताछ काउंटर नदारद है. जबकि यहां हरेक दिन ओपीडी में मरीजों की संख्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है. प्रत्येक दिन यहां 250-300 मरीज आते हैं. मरीज या उनके परिजनों को हरेक वार्डों की जानकारी […]

विज्ञापन

गायनिक वार्ड में पूछताछ काउंटर नहीं दरभंगा. इस अत्याधुनिक युग में भी डीएमसीएच सूचना तंत्र से दूर है. गायनिक वार्ड में पूछताछ काउंटर नदारद है. जबकि यहां हरेक दिन ओपीडी में मरीजों की संख्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है. प्रत्येक दिन यहां 250-300 मरीज आते हैं. मरीज या उनके परिजनों को हरेक वार्डों की जानकारी नहीं रहने से परेशानी होती है. इधर यह जानकारी नहीं रहने से वार्ड में इधर उधर चहल कदमी करते नजर आते हैं. यहां तक की दवा भंडार, लेबर रूम, ओटी, प्रसुता रूम आदि यूनिटों के लिए कोई पूछताछ काउंटर नहीं है. अंतत: निराश होकर कई मरीज यहां से लौट कर नर्सिंग होम का रुख करते हैं. तो जिनके पास फूटी कौड़ी नहीं होती वे घंटों छोटे-छोटे कामों के लिए यहां जमे रहते हैं. इस कारण लोगों की भीड़ लगी रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन