CM Samrat In Darbhanga: दरभंगा दौरे पर मुख्यमंत्री सम्राट, एयरपोर्ट और डीएमसीएच निर्माण की करेंगे समीक्षा

Author : Satish Kumar Published by : Aniket Kumar Updated At : 14 May 2026 8:47 AM

विज्ञापन

सीएम सम्राट चौधऱी

CM Samrat In Darbhanga: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को दरभंगा दौरे पर रहेंगे. वे दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा सीआईएसएफ को सौंपने के कार्यक्रम में शामिल होंगे. साथ ही एयरपोर्ट और डीएमसीएच निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

दरभंगा से सतीश कुमार की रिपोर्ट

CM Samrat In Darbhanga: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार 14 मई को दरभंगा दौरे पर रहेंगे. जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचकर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इस दौरान एयरपोर्ट सुरक्षा को लेकर सीआईएसएफ को जिम्मेदारी सौंपने का कार्यक्रम भी आयोजित होगा.

सुबह 10:45 बजे पटना से होंगे रवाना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुबह 10:45 बजे लोक सेवक आवास से सड़क मार्ग के जरिए पटना हवाई अड्डा के लिए रवाना होंगे. वहां से वे हेलीकॉप्टर/वायुयान से दरभंगा के लिए प्रस्थान करेंगे.

11:35 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 11:35 बजे दरभंगा हवाई अड्डा पहुंचेंगे. इसके बाद सड़क मार्ग से एयरपोर्ट परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे.

CISF को सुरक्षा हस्तांतरण कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

सुबह 11:37 बजे मुख्यमंत्री दरभंगा एयरपोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां वे दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था सीआईएसएफ को सौंपे जाने के कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके अलावा एयरपोर्ट निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे.

डीएमसीएच अस्पताल निर्माण की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान डीएमसीएच में बन रहे अस्पताल भवन के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा करेंगे. इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है.

दोपहर 12:10 बजे पटना लौटेंगे

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे दरभंगा हवाई अड्डा से पटना के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12:50 बजे पटना पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से लोक सेवक आवास जाएंगे. उनका कार्यक्रम दोपहर एक बजे समाप्त होगा.

विज्ञापन
Satish Kumar

लेखक के बारे में

By Satish Kumar

Satish Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन