सिमरी में तीन पहिया वाहन से 146.880 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अवैध शराब लदी वाहन के साथ शराब तस्कर एवं उपस्थित उत्पाद सुरक्षा बल | Prabhat Khabar Network

दरभंगा के सिमरी में मद्य निषेध विभाग ने कार्रवाई करते हुए 146.880 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

दरभंगा. मद्य निषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन (एनएच) के समीप एक तीन पहिया वाहन से 146.880 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया. सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि मद्य निषेध पुलिस ने गुप्त सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध तीन पहिया वाहन की तलाशी ली. तलाशी के दौरान वाहन से 146.880 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के छोटी चांदपुर खुर्द निवासी मो. सहीम और रोहित कुमार के रूप में हुई है. बरामद शराब के साथ प्रयुक्त तीन पहिया वाहन को भी जब्त कर लिया गया है. सहायक आयुक्त ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन