Darbhanga: कमतौल में भीषण जलसंकट, 50 घरों के चापाकल सूखे, टैंकर के पानी पर निर्भर लोग

Updated:
विज्ञापन

टैंकर से पानी लेते लोग | Prabhat Khabar Network

दरभंगा के कमतौल-अहियारी नगर पंचायत के वार्ड 11 में भीषण जलसंकट छाया हुआ है. करीब 50 घरों के चापाकल सूख जाने से लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए मोहताज हैं. पीने के पानी के लिए उन्हें दूसरे वार्डों का रुख करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Darbhanga News: कमतौल-अहियारी नगर पंचायत के वार्ड 11 में इन दिनों भीषण जलसंकट गहरा गया है. मोहल्ले के करीब 50 घरों के चापाकल सूख जाने से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं. पीने के पानी के लिए लोगों को दूसरे वार्डों का रुख करना पड़ रहा है. वहीं नगर पंचायत की ओर से भेजे जा रहे टैंकर के पानी से किसी तरह लोगों की जरूरत पूरी हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

50 घरों के चापाकल सूखे, दूसरे वार्ड से ला रहे पानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, वार्ड 11 में पिछले वर्ष भी चापाकल सूखने की समस्या सामने आयी थी. इस बार भीषण गर्मी और पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण भूगर्भीय जलस्तर नीचे चला गया है.

वार्ड पार्षद अभिषेक महतो ने बताया कि करीब 50 घरों के चापाकल पूरी तरह सूख चुके हैं. स्थिति यह है कि सुबह से शाम तक चापाकल चलाने के बाद भी एक बाल्टी पानी नहीं निकल रहा है.

वार्ड निवासी शिवजी महतो, रघुनाथ महतो, महेश कुमार और मुकेश दास समेत अन्य लोगों ने बताया कि पीने के पानी के लिए दूसरे वार्डों में जाना पड़ रहा है. इससे सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को हो रही है.

टैंकर के पानी से किसी तरह चल रहा काम

चापाकलों के सूख जाने के बाद मोहल्ले के लोगों की निर्भरता नगर पंचायत की ओर से उपलब्ध कराये जा रहे टैंकर के पानी पर बढ़ गयी है. टैंकर पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग पानी लेने के लिए जुट जाते हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में टैंकर नहीं पहुंचने पर परेशानी और बढ़ जाती है. घरेलू जरूरतों के साथ-साथ पीने के पानी की व्यवस्था करना भी चुनौती बन गया है.

जल्द बारिश नहीं हुई तो बढ़ेगी परेशानी

मोहल्लेवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से नियमित रूप से टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति कराने की मांग की है. साथ ही खराब और सूख चुके चापाकलों की स्थिति की जांच कराकर जहां संभव हो, उन्हें दुरुस्त कराने की मांग की गयी है.

लोगों का कहना है कि यदि जल्द पर्याप्त बारिश नहीं हुई और वैकल्पिक जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं की गयी तो आने वाले दिनों में जलसंकट और गंभीर हो सकता है.

वर्षा जल संचयन की योजना पर भी काम

इधर, नगर पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि वार्ड में भूजलस्तर गिरने की सूचना मिली है. प्रभावित इलाकों में टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है.

अधिकारियों के अनुसार, तत्काल राहत के साथ दीर्घकालीन समाधान पर भी विचार किया जा रहा है. इसके लिए वर्षा जल संचयन की योजना तैयार करने की बात कही गयी है.

यह भी पढ़ें

जाले थाना का ग्रामीण एसपी ने किया औचक निरीक्षण, रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन