Darbhanga: जाले थाना का देर रात औचक निरीक्षण, हाजत से लेकर रात्रि गश्ती तक का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

जाले थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश देते ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी | Prabhat Khabar Network

ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने देर रात जाले थाना का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने रात्रि गश्ती, हाजत सुरक्षा और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Darbhanga News: पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने शुक्रवार देर रात जाले थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, रात्रि गश्ती, ओडी ड्यूटी, हाजत की सुरक्षा और थाना क्षेत्र के सीमांकन समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

रात्रि गश्ती और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर

ग्रामीण एसपी ने थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील इलाकों और मुख्य सड़कों पर प्रभावी गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता से अपराध की रोकथाम के साथ आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत होता है. इसलिए रात्रि गश्ती में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

शिकायतों पर प्राथमिकता से हो कार्रवाई

ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों से लगातार संपर्क में रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि थाना पहुंचने वाले लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाये.

उन्होंने पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया. कहा कि आम लोगों का विश्वास पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

हाजत और ओडी ड्यूटी की भी जांच

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने हाजत की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इसके अलावा ओडी ड्यूटी और थाना परिसर की अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली.

उन्होंने थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल को थाना की सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने तथा पुलिसकर्मियों को निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार सक्रिय रहने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने थाना क्षेत्र में पुलिस की लगातार सक्रियता बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया.

यह भी पढ़ें

रक्षाबंधन पर बहन के घर जा रहे परिवार की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 5 साल के मासूम की मौत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन