एमडीएम में छिपकली: दूसरे दिन सिर्फ आधा बच्चों ने ही किया भोजन
मध्यान भोजन चखते शिक्षक एवं एनजीओ के प्रबंधक | Prabhat Khabar Network
बेनीपुर के एक स्कूल में एमडीएम में छिपकली मिलने के बाद दहशत का माहौल है। शिक्षकों के भरोसा दिलाने के बावजूद केवल आधे बच्चों ने ही स्कूल में भोजन किया।
एचएम व शिक्षकों के साथ एनजीओ के प्रतिनिधि ने भरोसा लौटाने को चखा भोजन बेनीपुर. मध्य विद्यालय माधोपुर में बुधवार को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) में छिपकली मिलने की घटना के बाद अब विद्यालय और गांव की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है. घटना में बीमार पड़े सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. हालांकि गुरुवार को विद्यालय में बच्चे मध्याह्न भोजन करने से कतराते रहे. बच्चों का भरोसा लौटाने के लिए प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार प्रभाकर, एकता फाउंडेशन के प्रबंधक संजीव मिश्रा तथा कुछ शिक्षकों ने पहले स्वयं भोजन चखा. इसके बाद भी मात्र आधा बच्चों ने ही भोजन किया. प्रधानाध्यापक प्रभाकर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना एनजीओ और विद्यालय प्रबंधन की संयुक्त जिम्मेदारी है. अब किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी. बीइओ रूपेश कुमार राय ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी. रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी. साथ ही एनजीओ को भोजन तैयार करने और परोसने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का सख्त निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए