महिलाओं की सुरक्षा के लिए 2700 स्कूटी से तैनात होंगी पुलिस दीदी, 2100 को स्टार्टअप सहायता

Updated:
विज्ञापन

सांसद गोपालजी ठाकुर. | Prabhat Khabar Network

बिहार सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. 'पुलिस दीदी' योजना से महिला सुरक्षा को मजबूती मिलेगी, वहीं 1000 महिलाओं को पीएचडी के लिए फेलोशिप और 2100 महिलाओं को स्टार्टअप के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.

विज्ञापन

Darbhanga News: रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर शुरू की गयी पहल पर भाजपा सांसद सह लोकसभा में पार्टी के सचेतक गोपालजी ठाकुर ने हर्ष जताया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में महिला सशक्तिकरण को नया आयाम दिया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों के पास तैनात होंगी पुलिस दीदी

गोपालजी ठाकुर ने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए पुलिस दीदी योजना के तहत पूरे बिहार में करीब 2700 स्कूटी और दो हजार से अधिक मोटरसाइकिल उपलब्ध करायी जायेंगी. इनके माध्यम से स्कूल-कॉलेजों के आसपास पुलिस दीदी की तैनाती की जायेगी. इस पहल से छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी.

1000 महिलाओं को पीएचडी के लिए मिलेगी फेलोशिप

सांसद ने बताया कि महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 1000 महिलाओं को पीएचडी के लिए प्रतिमाह 10 हजार रुपये की फेलोशिप दी जायेगी. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर भी सरकार का जोर है.

2100 महिलाओं को स्टार्टअप के लिए आर्थिक सहायता

महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए 2100 महिलाओं को स्टार्टअप शुरू करने के लिए 50 हजार से दो लाख रुपये तक की सहायता दी जायेगी. गोपालजी ठाकुर के अनुसार, ऐसी योजनाओं से महिलाओं को रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.

1.81 करोड़ महिलाएं जीविका से जुड़ीं

सांसद ने कहा कि बिहार में करीब 1.81 करोड़ महिलाएं जीविका से जुड़ी हुई हैं. इनमें 43 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं. उन्होंने बताया कि अगले दो वर्षों में एक लाख और जीविका दीदियों को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

यह भी पढ़ें

Darbhanga Crime: प्रेम प्रसंग के विवाद में खूनी झड़प, भाला लगने से युवक गंभीर; आधा दर्जन घायल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन