रमेश चौधरी बने लोजपा के प्रदेश महासचिव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2015 6:53 PM

विज्ञापन

रमेश चौधरी बने लोजपा के प्रदेश महासचिव दरभंगा. हायाघाट विधान सभा से लोजपा के प्रत्याशी रहे रमेश चौधरी उर्फ आरके चौधरी को लोजपा का प्रदेश महासचिव बनाया गया है. प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने का जिम्मा इनके कंधों पर दिया है. प्रदेश महासचिव के रूप में दल के लिए काम करने के साथ […]

विज्ञापन

रमेश चौधरी बने लोजपा के प्रदेश महासचिव दरभंगा. हायाघाट विधान सभा से लोजपा के प्रत्याशी रहे रमेश चौधरी उर्फ आरके चौधरी को लोजपा का प्रदेश महासचिव बनाया गया है. प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने का जिम्मा इनके कंधों पर दिया है. प्रदेश महासचिव के रूप में दल के लिए काम करने के साथ ही उन्हें विशेष रूप से मिथिला क्षेत्र में संगठन को प्रभावी बनाने के लिए प्रभारी का भी दायित्व सौंपा है. उल्लेखनीय है कि श्री चौधरी अरसे भाजपा में सक्रिय रहे. पार्टी के कार्य को गति देते रहे. इस बीच विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें राजग के घटक दल लोजपा ने हायाघाट से अपना उम्मीदवार बनाया. चुनाव के बाद पार्टी को मजबूत जनाधार देने की ओर प्रयासरत लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के नेतृत्व में सांसद रामचंद्र पासवान आदि ने संगठानात्मक आधार पर काम आरंभ किया है. इसी के तहत श्री चौधरी को यह जवाबदेही दी गयी है. इस संबंध में संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि पार्टी अलाकमान ने जो भरोसा जताया है, पहले उस भरोसे सही साबित करना है. वहीं खासकर मिथिलांचल में इसे सुसंगठित कर प्रभावी रूप में मजबूती से खड़ा करना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन