अग्निपीडि़त ने लगाये रश्वित मांगने का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2015 9:42 PM

विज्ञापन

अग्निपीडि़त ने लगाये रिश्वत मांगने का आरोपबिरौल . प्रखंड क्षेत्र के उछटी पंचायत के बलड़ा गांव के अग्निपीडि़त फगुनी दास को सरकारी अनुदान दिलवाने के नाम पर एक कर्मचारी के द्वारा रिश्वत मांगे जाने की आरोप लगाया गया है. करीब दस दिनो से वे अनुदान लेने के लिए अंचल मुख्यालय पर दर दर का ठोकर […]

विज्ञापन

अग्निपीडि़त ने लगाये रिश्वत मांगने का आरोपबिरौल . प्रखंड क्षेत्र के उछटी पंचायत के बलड़ा गांव के अग्निपीडि़त फगुनी दास को सरकारी अनुदान दिलवाने के नाम पर एक कर्मचारी के द्वारा रिश्वत मांगे जाने की आरोप लगाया गया है. करीब दस दिनो से वे अनुदान लेने के लिए अंचल मुख्यालय पर दर दर का ठोकर खा रहा था. इसी दौरान प्रमुख गणेश पासवान और उप प्रमुख पूनम चौधरी के पास वह अपना दुखड़ा सुनाने पहुंचा. घर में अगलगी की घटना के बारे में लिखित शिकायत दिया था. इस शिकायत में कर्मचारी मो. सुहैल पर दो हजार रूपये रिश्वत के तौर पर मांगने का आरोप लगाया है. इस आरोप पर प्रमुख एवं उपप्रमुख ने सीओ से मोबाइल पर शिकायत की. सीओ सूर्यकांत ने कहा कि वे खूद इस मामले की जांच करेंगे और कर्मचारी के विरुद्ध आरोप साबित हुआ तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी. सीओ ने यह भी बताया कि गैर आवासीय करके सीओ के द्वारा रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन