सदस्यों के निशाने पर रहे बीडीओ व सीडीपीओ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2015 7:55 PM

विज्ञापन

सदस्यों के निशाने पर रहे बीडीओ व सीडीपीओ फोटो पंसस की बैठक में हंगामा करते सदस्यपंचायत समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय बहेड़ी. ट्रायसम भवन में शनिवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक में सदस्यों के निशाने पर बीडीओ, सीडीपीओ एवं अनुशंसित योजनाओं के अभिकर्ता रहे. प्रमुख मुन्नी देवी की अध्यक्षता में बैठक […]

विज्ञापन

सदस्यों के निशाने पर रहे बीडीओ व सीडीपीओ फोटो पंसस की बैठक में हंगामा करते सदस्यपंचायत समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय बहेड़ी. ट्रायसम भवन में शनिवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक में सदस्यों के निशाने पर बीडीओ, सीडीपीओ एवं अनुशंसित योजनाओं के अभिकर्ता रहे. प्रमुख मुन्नी देवी की अध्यक्षता में बैठक की कार्यवाही आरंभ की गयी. जिसमें पंसस भवन ठाकुर, नरेश दास, लक्ष्मण राम आदि ने कार्य पूरा होने के बाद भी योजना का भुगतान नहीं होने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया. सदस्यों ने योजना के भुगतान पर प्रशासन को नजराने की उगाही को लेकर मनमानी दिखाने का आरोप लगाया.पिछड़ा क्षेत्र अनुदान एवं तेहरवीं वित्त योजना से किये गए एक दर्जन से अधिक कार्य का भुगतान लंबित रहने को लेकर सदस्य आक्रोशित थे. वहीं धनौली पंचायत में आगनबाड़ी केंद्र निर्माण में अभिकर्ता के काम छोड़ने के निर्णय को लेकर सदस्यों ने जीपीएस अभय कुमार को निशाने पर रखा. उल्लेखनीय है कि इस आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में अनियमितता को लेकर डीएम एवं डीडीसी ने जांच कर भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. पंसस चन्द्रभूषण सिंह के संचालन में भगवतीपुर के अांगनबाड़ी केन्द्र संख्या 132 का संचालन 14 जुलाई से प्रभावित रहने को लेकर सीडीपीओ से जवाब तलब की गयी. जिसमें सेविका के प्रति पक्षपात दिखाने पर सदस्यों ने हंगामा खड़ा कर दिया. बैठक में समिति के गठन पर ग्रामीणों के आपसी विवाद को देखते हुए विधिवत केन्द्र संचालन कराने का निर्णय लिया गया. इसके अलावे सदस्यों ने बहेड़ी को नगर पंचायत का दर्जा देने, स्थानीय थाना क्षेत्र का व्यवहार न्यायालय दरभंगा के क्षेत्राधीन रखने, शिवराम के कुमर कल्याण झा की स्मृति द्वार में स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद के नाम से अंकित करने , बंद पड़े नलकूप को चालू कराने सहित अन्य मांगों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में उप प्रमुख विजय कुमार सिंह, बीडीओ हुस्ने आरा, सीपीपीओ मीनाक्षी प्रभा, बीएएचओ डा. सीमू, बीएओ अमरेन्द्र कुमार,बीईओ राधेश्याम शरण, वनपाल अमरेश झा, पीएचसी प्रभारी डा. जीएन सिंह सहित पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन