पीजी डाक्टर से मिली धमकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2015 7:39 PM
पीजी डाक्टर से मिली धमकी निजी एंबुलेंस डीएमसीएच में शुरूदरभंगा. निजी एंबुलेंस चालकों ने शनिवार से डीएमसीएच के मरीजों की सेवा शुरू कर दी है. पीजी डाक्टरों व एंबुलेंस चालकों के साथ मारपीट व तोड़फोड़ को लेकर निजी एंबुलेंस चालकों ने 27 नवंबर से अपनी सेवा देने से इनकार कर दिया था. दूसरी ओर निजी […]
पीजी डाक्टर से मिली धमकी निजी एंबुलेंस डीएमसीएच में शुरूदरभंगा. निजी एंबुलेंस चालकों ने शनिवार से डीएमसीएच के मरीजों की सेवा शुरू कर दी है. पीजी डाक्टरों व एंबुलेंस चालकों के साथ मारपीट व तोड़फोड़ को लेकर निजी एंबुलेंस चालकों ने 27 नवंबर से अपनी सेवा देने से इनकार कर दिया था. दूसरी ओर निजी एंबुलेंस में तोड़फोड़ से आहत सदरे आलम ने बताया कि एक पीजी डाक्टर ने अनिल पासवान को मेडिकल कॉलेज गेट स्थित सुधा दुकान के पास धमकी दी है. उसने बताया कि इसकी सूचना बेंता ओपी को दे दी गयी है. हालांकि पीजी डाक्टरों से मिली धमकी की पुष्टि देर शाम तक नहीं पायी है. पीड़ित एंबुलेंस चालक सदरे आलम ने तोड़फोड़ में शामिल दो पीजी डाक्टरों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन बेंता ओपी को दिया है. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच और तनाव बढ़ गया है. मालूम हो कि 26 नवंबर को एक चाय नाश्ता की दुकान पर पीजी डाक्टरों व निजी एंबुलेंस चालक के बीच नोकझोंक हुई थी. इसको लेकर पीजी डाक्टरों ने निजी एंबुलेंस में तोड़फोड़ किया था. इसके कारण इमरजेंसी चौक पर माहौल बिगड़ गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










