श्मशाश्की जमीन को ले दो पक्षों में विवाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2015 7:39 PM
श्मशाश्की जमीन को ले दो पक्षों में विवाद बहादुरपुर. थाना क्षेत्र के रामनगर आइटीआइ के समीप श्मशान की भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. जानकारी के अनुसार भू माफिया द्वारा दिये गये चहारदीवारी को स्थानीय ग्रामीणों ने तोड़ […]
श्मशाश्की जमीन को ले दो पक्षों में विवाद बहादुरपुर. थाना क्षेत्र के रामनगर आइटीआइ के समीप श्मशान की भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. जानकारी के अनुसार भू माफिया द्वारा दिये गये चहारदीवारी को स्थानीय ग्रामीणों ने तोड़ दिया. इसको लेकर ग्रामीण एवं भू माफिया के बीच तनाव की स्थिति बन गयी है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार उक्त भूमि में मृत्यु के पश्चात जलाने का काम किया जाता है. जो श्मशान है. उसी भूमि को भू माफिया द्वारा कब्जा कर बेचने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष डीएन मंडल ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराते हुए फिलहाल दीवाल निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










