110 वर्षीया महिला की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2015 6:51 PM

विज्ञापन

110 वर्षीया महिला की मौत अलीनगर : जगवनी गावं की 110 वर्षीया महिला रेवनी देवी की मौत 25 नवम्बर की रात्रि खाना खाने के बाद बातचीत करते-करते हो गयी. उनके अंतिम संस्कार में गुरुवार को सैकड़ों लोग शामिल हुए. इनकी उम्र लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था. 2002 में पांव टूट जाने […]

विज्ञापन

110 वर्षीया महिला की मौत अलीनगर : जगवनी गावं की 110 वर्षीया महिला रेवनी देवी की मौत 25 नवम्बर की रात्रि खाना खाने के बाद बातचीत करते-करते हो गयी. उनके अंतिम संस्कार में गुरुवार को सैकड़ों लोग शामिल हुए. इनकी उम्र लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था. 2002 में पांव टूट जाने के बाद वह ठीक से भ्रमण नहीं कर पा रही थी किंतु इस बीच इन्हें कभी बुखार तक की शिकायत नही हुई. सभी दांत सुरक्षित थे. बाल काले ही थे तथा दृष्टि भी ठीक-ठाक थी. स्व. रेवनी स्व. मुनीलाल साफी की पत्नी थी, जिनके पुत्रों मे 85 वर्षीय झमेली साफी, सोती साफी, स्व. शोभित साफी, सुनर साफी एवं पुत्री अरहूल देवी तथा सभी 8 पौत्रों का भरा पूरा परिवार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन