सिटी एसपी व एएसपी के नेतृत्व में चला अभियान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2015 10:24 PM

विज्ञापन

सिटी एसपी व एएसपी के नेतृत्व में चला अभियान दरभंगा . सुचारु यातायात व्यवस्था को लेकर बुधवार को शहरी क्षेत्र में विशेष अभियान चला. ट्रैफिक कंट्रोल के लिए सिटी एसपी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया. अभियान के तहत बाइक सवारों को हेलमेट व गाड़ी के कागजात की चेकिंग की गयी. ऑटों रिक्शा व […]

विज्ञापन

सिटी एसपी व एएसपी के नेतृत्व में चला अभियान दरभंगा . सुचारु यातायात व्यवस्था को लेकर बुधवार को शहरी क्षेत्र में विशेष अभियान चला. ट्रैफिक कंट्रोल के लिए सिटी एसपी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया. अभियान के तहत बाइक सवारों को हेलमेट व गाड़ी के कागजात की चेकिंग की गयी. ऑटों रिक्शा व मैजिक सवारी गाडि़यों के परमिट की चेकिंग भी हुई. यातायात नियम का उल्लंघन करनेवालों तथा नो-इंट्री वन वे, व नो पार्किंग का पालन नहीं करनेवालों को सख्त हिदायत देते हुए जुर्माना वसूला गया. शहर के दोनार, बेंता, केएम टैंक, नाका नं 5 सहित कई थानाक्षेत्र में अभियान चला. सिटी एसपी हरकिशोर राय तथा एएसपी सह सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद स्वयं अभियान को नेतृत्व कर रहे थे. सुबह के लगभग 9 बजे से ही पुलिस के जवानों सहित अधिकारी अभियान में जुट गये थे. बता दें कि एक दिन पूर्व ही सिटी एसपी श्री राय ने बैठक कर अधिकारियों को इसके लिए विशेष निर्देश दिया था. उनका कहना है कि ट्रैफिक कंट्रोल के लिए सख्त कदम उठाये जायेंगे. इधर लहेरियासराय थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र से जुर्माना के 30 हजार रुपये वसूले गये. वहीं नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजित कुमार राय का कहना था कि उनके क्षेत्र में कई जगह पुलिस ने चेकिं ग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन