पल्स पोलियो में बगैर सूचना के गायब थे चिकत्सिक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2015 8:48 PM
पल्स पोलियो में बगैर सूचना के गायब थे चिकित्सक बिरौल . पल्स पोलियो की समीक्षा में साहो केन्द्र से बिना सूचना के चिकित्सा पदाधिकारी गायब थे. वहीं उस केन्द्र पर आंगनवाड़ी सुपरवाईजर भी कार्यक्रम की समीक्षा से पहले गायब हो गयी. इस मामले में बीडीओ रजत किशोर सिंह ने पीएचसी प्रभारी बीपी द्विवेदी से स्पष्टीकरण […]
पल्स पोलियो में बगैर सूचना के गायब थे चिकित्सक बिरौल . पल्स पोलियो की समीक्षा में साहो केन्द्र से बिना सूचना के चिकित्सा पदाधिकारी गायब थे. वहीं उस केन्द्र पर आंगनवाड़ी सुपरवाईजर भी कार्यक्रम की समीक्षा से पहले गायब हो गयी. इस मामले में बीडीओ रजत किशोर सिंह ने पीएचसी प्रभारी बीपी द्विवेदी से स्पष्टीकरण पूछा है. मालूम हो कि 22 नवंवर से पल्स पोलियो कार्यक्रम अभियान की समीक्षा प्रत्येक दिन विभिन्न केन्द्रों पर होती है. इसकी मॉनिटरिंग बीडीओ करते हैं. बुधवार को बीडीओ साहो पंचायत के पल्स पोलियो केन्द्र पर ब्रीफिंग करने पहुंचे तो वहां एक भी कर्मी मौजुद नहीं थे. वहॉ से बिना ब्रीफिंग किये हुये बीडीओ बैंरग लौट आये. बीडीओ ने बताया कि साहो पंचायत में ब्रीफिंग के समय में चिकित्सक खालीद मंजर की तैनाती की गयी थी.जिस समय वहां पहुंचे तो चिकित्सक खालीद मंजर सीएचसी मेें तैनात थे. उनसे जब दूरभाष पर जानकारी लिया गया तो उन्होंने बताया कि सीएचसी में डयूटी लगी है.बीडीओ ने कहा कि प्रखंड के भवानीपुर ऑगनबाड़ी सेविका राधा कुमारी वैक्सिन हाथ में लेकर घर घर बच्चों को दवा पिला रही थी. लेकिन यह गलत था. उनको आईस बॉक्स में उस वेक्सिन को रख कर बो को दवा दिलवाना था, जो नही कर रही थी. उस ऑगनबाड़ी सेविका के विरूद्व कार्रवाई की गयी है. वहीं आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका अर्चना कुमारी और भारती कुमारी बिना सूचना के गायब रहने के कारण उसके विरूद्व विभागीय कार्रवाई की गयी है. मालूम हो कि पल्स पोलियो कार्यक्रम को लेकर प्रखंड प्रशासन से लेकर पीएचसी प्रशासन सफल बनाने में जुटे हुये है .पल्स पोलियो कार्यक्रम की ब्रीफिंग साहो ,देकुली जगन्नाथ पुर और पीएचसी में होती है. प्रत्येक दिन साढे तीन बजे प्रखंड बीडीओ इसकी ब्रीफिंग करते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










