पीएसए क ो लेकर 10 वीं व 12 वीं के छात्रों में उहापोह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2015 8:37 PM
पीएसए क ो लेकर 10 वीं व 12 वीं के छात्रों में उहापोह दरभंगा : सीबीएसई दसवीं एवं बारहवीं के छात्रों के बीच नवंबर माह मेंे होनेवाले समस्या समाधान मूल्यांकन (पीएसए) को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है. प्राय: प्रत्येक वर्ष 20 नवंबर के आस पास होनेवाली पीएसए की तिथि ज्यों ज्यों नजदीक आता […]
पीएसए क ो लेकर 10 वीं व 12 वीं के छात्रों में उहापोह दरभंगा : सीबीएसई दसवीं एवं बारहवीं के छात्रों के बीच नवंबर माह मेंे होनेवाले समस्या समाधान मूल्यांकन (पीएसए) को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है. प्राय: प्रत्येक वर्ष 20 नवंबर के आस पास होनेवाली पीएसए की तिथि ज्यों ज्यों नजदीक आता जा रहा है त्यों त्यों इसकी परीक्षा इस माह में होने की उम्मीद कम होती जा रही है. जानकारों क ी माने तो अब फरवरी में यह परीक्षा होगी अथवा होगी ही नहीं. वहीं विभिन्न निजी विद्यालय भी इस संंबंध मंे कोई जानकारी देने की स्थिति में नहीं है. जबकि इन कक्षाओं में पढने वाले हजारों छात्रों मंंे इसको लेकर बेचैनी देखा जा रहा है तथा कई परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा के लिए तैयारी भी शुरु कर दिया था. किंतु सीबीएसई से इस पर क ोई निर्णय अबतक नहीं आने के कारण इसकी तैयारी में शिथिलता आने की बात बता रहे हैं. वहीं दूसरी ओर सीबीएसई के विभिन्न परीक्षाओं के बदलते पैटर्न को लेकर छात्र अब किसी भी तरह के परिवर्त्तनों को स्वीकार करने के मन बनाते देखे जा रहे थे. बताते चले कि कुछ वर्षों पूर्व जब इस परीक्षा की परिपार्टी शुरु हुई थी तो माना जा रहा था कि इससे छात्रों की मानसिक योग्यता की परख हो पायेगी. साथ ही इससे विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति भी बढेगी. लेकिन ऐसा लगता है कि इस प्रयोग से कु छ लाभ नहीं होने के कारण सीबीएसई इसके बदलाव पर विचार कर रही है. जिसके कारण यह परीक्षा अपने पुराने शिड्यूल से नहीं हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










