मिला जनादेश महागठबंधन की कसौटी का पैमाना : धीरेंद्र

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2015 8:21 PM

विज्ञापन

मिला जनादेश महागठबंधन की कसौटी का पैमाना : धीरेंद्र चुनाव में मिली तीन सीटों से बढी वामपंथ की ताकतफोटो-12परिचय- प्रेसवार्त्ता मंे बोलते भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा व अन्यदरभंगा : भाकपा (माले) के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि भाजपा की करारी हार का राष्ट्रीय महत्व है. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

मिला जनादेश महागठबंधन की कसौटी का पैमाना : धीरेंद्र चुनाव में मिली तीन सीटों से बढी वामपंथ की ताकतफोटो-12परिचय- प्रेसवार्त्ता मंे बोलते भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा व अन्यदरभंगा : भाकपा (माले) के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि भाजपा की करारी हार का राष्ट्रीय महत्व है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार को दलितो-गरीबों के सामाजिक न्याय व विकास के मुद्दे को तबज्जों देनी होगी. वे पंडासराय स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्त्ता में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि बड़ा जनादेश महागठबंधन की सरकार की कसौटी का पैमाना होगा. अपने संबोधन में माले नेता श्री झा ने कहा कि तीन सीटों पर माले को मिली जीत से वामपंथ की ताकत सूबे में बढ़ी है. जबकि संयुक्त वामपंथ को राज्य में 15 लाख वोट हासिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में 1-6 दिसंबर तक धर्मनिरपेक्षता, सहिष्णुता के लिए अभियान चलेगा जबकि 3 दिसंबर को राजनीतिक कन्वेंशन होगात्र. प्रेसवार्त्ता मेें पार्टी जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि भाजपा अमन चैन से खिलवाड़ कर दी है. इसका डटकर मुकाबला किया जायेगा. प्रेसवार्त्ता में आरके सहनी, लक्ष्मी पासवान, अभिषेक कुमार ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन