भीड़ नियंत्रण में छूट रहे आरपीएफ के पसीने

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2015 8:21 PM

विज्ञापन

भीड़ नियंत्रण में छूट रहे आरपीएफ के पसीने दरभंगा: कार्तिक मेले को लेकर जंकशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है. पूरा जंकशन परिसर यात्रियों की भीड़ से पट गया है. गौसाघाट में लगनेवाले मेले में शामिल होने के लिए एक दिन पहले से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ना शुरू हो गया. लिहाजा प्लेटफामोंर् पर […]

विज्ञापन

भीड़ नियंत्रण में छूट रहे आरपीएफ के पसीने दरभंगा: कार्तिक मेले को लेकर जंकशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है. पूरा जंकशन परिसर यात्रियों की भीड़ से पट गया है. गौसाघाट में लगनेवाले मेले में शामिल होने के लिए एक दिन पहले से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ना शुरू हो गया. लिहाजा प्लेटफामोंर् पर भीड़ जमा हो गयी. सवारी गाडि़यों से लेकर एक्सप्रेस ट्रेनों तक में खचाखच भीड़ शुरू हो गयी. यात्रियों को सुरक्षित अपने गणतव्य तक भेजने के लिए आरपीएफ दिन-रात मुस्तैद नजर आयी. इंस्पेक्टर अजय प्रकाश खुद इसकी मॉनिटरिंग करते रहे. पूरी रात यही स्थिति रही. उल्लेखनीय है कि इस मेले में शामिल होने पूजा-अर्चना के लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के अलावा दूसरे राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. लिहाजा भीड़ अचानक बढ़ जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन