छात्र राजनीति से पहुंचे मंत्री पद तक मदन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2015 6:46 PM
छात्र राजनीति से पहुंचे मंत्री पद तक मदन दरभंगा. लगातार दूसरी बार विधायक की कुर्सी पर काबिज होने वाले मदन सहनी का राजनीतिक सफर कोई खास असरदार नहीं रहा. बावजूद उनका व्यक्तित्व और शालीन व्यवहार उनके राजनीतिक कद को और बढ़ाता रहा. उनका राजनीतिक सफर छात्र राजद के मामूली कार्यकर्त्ता के रूप में शुरू हुआ […]
छात्र राजनीति से पहुंचे मंत्री पद तक मदन दरभंगा. लगातार दूसरी बार विधायक की कुर्सी पर काबिज होने वाले मदन सहनी का राजनीतिक सफर कोई खास असरदार नहीं रहा. बावजूद उनका व्यक्तित्व और शालीन व्यवहार उनके राजनीतिक कद को और बढ़ाता रहा. उनका राजनीतिक सफर छात्र राजद के मामूली कार्यकर्त्ता के रूप में शुरू हुआ था. घर से संपन्न रहने के कारण उन्हें कोई खास परेशानी नहीं झेलनी पड़ी. कुछ दिनों के लिए उन्हें राजद के युवा अध्यक्ष का पद भी संभालना पड़ा था. पहली बार चुनावी समर में कूदे मदन सहनी ने राजद खेमे से बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य के रूप में जीत दर्ज की. राजद कोटे से 2006 में जीत दर्ज करने के बाद करीब दो वर्षों तक बतौर सदस्य की भूमिका में सदन में मौजूद रहकर क्षेत्र की समस्याओं को रखा. फिर 2008 में अचानक जिला परिषद की राजनीति ने नयी करवट ली और अध्यक्ष अशरफ हुसैन को 8 जुलाई 2008 में इस्तीफा देना पड़ा तब कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में तत्कालीन उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने 21 दिनों तक परिषद का कामकाज चलाया. इसके बाद हुए अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में मदन सहनी ने एनडीए के प्रत्याशी रामदेव मंडल को पटकनी देते हुए जिप अध्यक्ष पद संभाला. दो वर्षों तक के कार्यकाल में उन्होंने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जिला परिषद की अललपट्टी स्थित भूमि पर बनाये गये भवन को मछली मंडी के लिए सौंपने का प्रस्ताव सदन में लाया. फिर जिला परिषद की राजनीति ने अचानक करवट ली और जिप अध्यक्ष मदन सहनी ने राजद से दामन छुड़ाकर जदयू में शामिल हो गये. 2010 में विधानसभा चुनाव में उन्हें जदयू ने बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया जहां उन्होंने जीत दर्ज की. अपने विधायकी का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद पार्टी ने उनपर एकबार फिर एतवार जताते हुए गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाते हुए टिकट दिया. यहां भी उन्होंने जीत दर्ज करते हुए मंत्री मंडल में जगह बना ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










