स्वान दस्ता से करायी जा रही जांच

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2015 6:59 PM

विज्ञापन

स्वान दस्ता से करायी जा रही जांच जंकशन की कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था फोटो संख्या- 12परिचय- स्वान दस्ता से जांच करते आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश साथ में अन्य अधिकारी. दरभंगा. छठ के बाद जंकशन पर बढ़ी भीड़ तथा आतंकी घटनाओं को देखते हुए एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. वैसे तो दीपावली से […]

विज्ञापन

स्वान दस्ता से करायी जा रही जांच जंकशन की कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था फोटो संख्या- 12परिचय- स्वान दस्ता से जांच करते आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश साथ में अन्य अधिकारी. दरभंगा. छठ के बाद जंकशन पर बढ़ी भीड़ तथा आतंकी घटनाओं को देखते हुए एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. वैसे तो दीपावली से पूर्व से ही आरपीएफ सघन चेकिंग अभियान चला रही है, लेकिन छठ के बाद इसमें और तेजी आ गयी है. गुरुवार को स्वान दस्ता को भी इस कार्य में लगा दिया गया. इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के नेतृत्व में प्लेटफाॅर्म पर सघन चेकिंग की गयी. खोजी कुत्ते से एक-एक सामान की पड़ताल करायी गयी. इस दौरान प्लेटफाॅर्म के साथ ही लंबी दूरी की ट्रेनों को भी खंगाला गया. स्वान दस्ते को लेकर एक-एक बोगी के बर्थ के नीचे के सामान, शौचालय आदि को चेक कराया गया. श्री प्रकाश के मुताबिक आगे भी यह अभियान जारी रहेगा. उल्लेखनीय है कि हाल ही में फ्रांस में बर्बर आतंकी घटना हुई है. दरभंगा क्षेत्र की सीमा नेपाल से सटी है. दूसरा पहलू यह है कि आतंकी घटनाओं के तार अक्सर इस क्षेत्र से जुड़ते रहे हैं. लिहाजा सुरक्षा व्यवस्था को काफी चौकस कर दिया गया है. यार्ड से लेकर ट्रेनों में गश्त बढ़ा दी गयी है. इंस्पेक्टर स्वयं इस अभियान में जुटे रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन