उर्स पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2015 9:38 PM

विज्ञापन

उर्स पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ फोटो- फारवार्डेडपरिचय- उर्स पर जुटी अकीदतमंदों की भीड़अलीनगर . श्यामपुर स्थित बाबा तेजउद्दीन के मजार पर बुधवार को अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी. आयोजित एक दिनी उर्स पर अकीदतमंदों ने चादरपोशी की. साथ ही परंपरानुरुप रस्म का निर्वाह किया. इसकी शुरुआत कारी महफूजउद्दीन के तिलावते कुरआन पाक से हुई. […]

विज्ञापन

उर्स पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ फोटो- फारवार्डेडपरिचय- उर्स पर जुटी अकीदतमंदों की भीड़अलीनगर . श्यामपुर स्थित बाबा तेजउद्दीन के मजार पर बुधवार को अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी. आयोजित एक दिनी उर्स पर अकीदतमंदों ने चादरपोशी की. साथ ही परंपरानुरुप रस्म का निर्वाह किया. इसकी शुरुआत कारी महफूजउद्दीन के तिलावते कुरआन पाक से हुई. मौके पर सूबे के विभिन्न क्षेत्रों से ओलेमाओं का जमावड़ा लगा. मौके पर भव्य रोशनी का प्रबंध किया गया था. मेले सा नजारा दिख रहा था. मन्नत पूरी होने पर जहां अकीदतमंद चादरपोशी के लिए पहुंचे वहीं कई अपनी अर्जी लगाने पहुंचे. आयोजन देर रात तक चलता रहा. कुरआन-ए-पाक के संदेशों को जहां ओलेमाओं ने रखा वहीं समयकाल के आधार पर भी नयी राह दिखायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन