दावन घाट पर श्रद्धालुओं ने किया रतजगा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2015 8:17 PM

विज्ञापन

दावन घाट पर श्रद्धालुओं ने किया रतजगा पूरी रात दीपों से जगमग रहा छठ घाट फोटो -लगा देंगे दरभंगा . बागमती नदी के किनारे वृंदावन घाट पर श्रद्धालुओं ने इस वर्ष भी रतजगा किया. श्रद्धालुओं की भीड़ से यह घाट सारी रात जगमगाता रहा. भक्तिगीत के बोल वातावरण में आस्था घोलते रहे तो महिलाओं के […]

विज्ञापन

दावन घाट पर श्रद्धालुओं ने किया रतजगा पूरी रात दीपों से जगमग रहा छठ घाट फोटो -लगा देंगे दरभंगा . बागमती नदी के किनारे वृंदावन घाट पर श्रद्धालुओं ने इस वर्ष भी रतजगा किया. श्रद्धालुओं की भीड़ से यह घाट सारी रात जगमगाता रहा. भक्तिगीत के बोल वातावरण में आस्था घोलते रहे तो महिलाओं के कंठ से फूटते छठ गीत लोक संस्कृति की मिठास इसमें उड़ेलती रही. उल्लेखनीय है कि वृंदावन घाट पर वर्षों से रतजगा की परंपरा चली आ रही है. संध्याकालीन अर्घ के लिए जुटने वाले भक्त पूरी रात घाट पर ही गुजारते हैं. इस दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन चलता रहता है. मंगलवार को इस परंपरा के तहत श्रद्धालु यहां पहुंचे. पूजन सामग्री से सजे सूप को घाट पर पसार दिया. निर्धारित समय पर अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने अर्घ अर्पित किया. इसके बाद प्रात:कालीन अर्घ के लिए फिर से सूप फैला दिया गया. यहीं पर भक्तगण सपरिवार जमे रहे. इसके लिए बनी कमेटी के सदस्य श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा में तत्पर रहे. सूप, डगरा, कोनिया आदि पर जलते घी के दीये से पूरी रात यह घाट जगमग रहा. महिलाएं जगह-जगह टोली बनाकर सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए गायन करती रहीं. वहीं ध्वनि विस्तारक यंत्र से भी छठ के गीत गूंजते रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन