पिता ने ससुरालियों पर पुत्री की हत्या किये जाने की दर्ज करायी प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2015 6:58 PM
पिता ने ससुरालियों पर पुत्री की हत्या किये जाने की दर्ज करायी प्राथमिकी बेनीपुर . अलीनगर प्रखंड के अंदौली निवासी भरोसी मुखिया ने बहेड़ा थाना में आवेदन देकर थाना क्षेत्र के कंथुडीह नथुलापुर के अपने दामाद सहित अन्य लोगों पर दहेज के कारण अपने नव विवाहिता पुत्री सुनीता देवी की हत्या कर देने का आरोप […]
पिता ने ससुरालियों पर पुत्री की हत्या किये जाने की दर्ज करायी प्राथमिकी बेनीपुर . अलीनगर प्रखंड के अंदौली निवासी भरोसी मुखिया ने बहेड़ा थाना में आवेदन देकर थाना क्षेत्र के कंथुडीह नथुलापुर के अपने दामाद सहित अन्य लोगों पर दहेज के कारण अपने नव विवाहिता पुत्री सुनीता देवी की हत्या कर देने का आरोप लगाया है. दिये आवेदन में उन्होंने कहा कि 18 फरवरी 2013 को उनकी पुत्री सुनीता की शादी नथुलापुर निवासी बुधन मुखिया के पुत्र अनिल मुखिया के साथ हुआ. शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था. इसी बीच मंगलवार को अनिल के एक पड़ोसी ने मेरी बेटी की मौत होने की सूचना दिया. सूचना पर वहां पहुंचने पर पता चला कि मेरी बेटी की हत्या कर दी गयी है. हत्या पति, ससुर एवं सास ने मिलकर कर दिया है. घटना की सूचना पाते ही बहेड़ा पुलिस वहां पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए अरोपित पति अनिल मुखिया को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. तथा घटना के विरुद्ध थाना मेंं प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. वहीं आरोपित अनिल का कहना है कि हमलोग घर से दूर चौक पर पेड़ा का दुकान करते हैं. वहीं थे तो घर से सूचना मिली कि मेरी पत्नी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










