नहाय खाय के साथ शुरू हुआ चार दिनी अनुष्ठान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2015 8:51 PM
नहाय खाय के साथ शुरू हुआ चार दिनी अनुष्ठान बहेड़ी : नहाय खाय के साथ रविवार को शुरू हुए छठ पर्व को लेकर बाजार सहित गांव में भी काफी चहल पहल रही. व्रतियों ने नहा धो कर अरवा अरवाईन अन्न ग्रहण किया तथा गेंहू को धो कूट कर गुन गुने धूप में सुखाया. बादल लगे […]
नहाय खाय के साथ शुरू हुआ चार दिनी अनुष्ठान बहेड़ी : नहाय खाय के साथ रविवार को शुरू हुए छठ पर्व को लेकर बाजार सहित गांव में भी काफी चहल पहल रही. व्रतियों ने नहा धो कर अरवा अरवाईन अन्न ग्रहण किया तथा गेंहू को धो कूट कर गुन गुने धूप में सुखाया. बादल लगे रहने के कारण ठेकुआ ,पुरी, बनाने के लिए धूप में डाले गये गेहूं पूरी तरह नहीं सुख पाया. वही युवाओं ने अपने गांव के नदी, तलाब, सहित अन्य जलाशयों की सफाई कर घाट बनाने का काम शुरू कर दिया है. इस पर्व को लेकर बाजार में भी दिन भर भीड़ लगी रही. हनुमाननगर. चार दिवसीय महान छठ पर्व की तैयारी रविवार से शुरू हुई. वही गांव की महिला आज नहाय खाय से लेकर पारन तक अनुष्ठान का संकल्प लेकर व्रत शुरू कर दी. ग्रामीणों ने नदी एवं तालाब के घाटों की साफ सफाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










