डीआइजी से जनता दरबार में लगायी फरियाद

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : मतदान के अगले ही दिन शुक्रवार को जनता दरबार में डीआइजी ने पीड़ितों की फरियाद सुनी. हालांकि चुनाव का असर इस पर भी दिखा. दोपहर बाद तक महज दो फरियादी ही वहां नजर आये. न्याय की गुहार लेकर पहुंचे फरियादियों ने डीआइजी उमाशंकर सुधांशु के समक्ष अपनी समस्या रखी. दोनों ने पुलिस प्रशासन […]

विज्ञापन

दरभंगा : मतदान के अगले ही दिन शुक्रवार को जनता दरबार में डीआइजी ने पीड़ितों की फरियाद सुनी. हालांकि चुनाव का असर इस पर भी दिखा. दोपहर बाद तक महज दो फरियादी ही वहां नजर आये. न्याय की गुहार लेकर पहुंचे फरियादियों ने डीआइजी उमाशंकर सुधांशु के समक्ष अपनी समस्या रखी.

दोनों ने पुलिस प्रशासन के असहयोग का ही आरोप लगाया. श्री सुधांशु ने विधि सम्मत कार्रवाई का भरोसा दिलाया. उल्लेखनीय है कि चुनावी सरगर्मी व इसकी तैयारी में व्यस्त रहने की वजह से अरसे बाद जनता के दरबार में डीआइजी मुखातिब हुए. इस दौरान संबंधित थाने को श्री सुधांशु ने आवश्यक कार्रवाई का निर्देश भी दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन