चुनावी हिंसा रोकने को पुलिस अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

चुनावी हिंसा रोकने को पुलिस अलर्ट दरभंगा : मतदान के बाद किसी तरह की हिंसा को रोकने के लिए जिले के सभी थाना प्रभारी को विशेष निर्देश दिये गये हैं. सिटी एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट रहने को कहा गया है. कई बार चुनाव के बाद राजनीतिक दल के समर्थकों […]

विज्ञापन

चुनावी हिंसा रोकने को पुलिस अलर्ट

दरभंगा : मतदान के बाद किसी तरह की हिंसा को रोकने के लिए जिले के सभी थाना प्रभारी को विशेष निर्देश दिये गये हैं. सिटी एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट रहने को कहा गया है. कई बार चुनाव के बाद राजनीतिक दल के समर्थकों के बीच तीखी झड़प होने की आशंका बनी रहती है.

इस तरह के वारदातों पर लगाम लगाने को ले यह निर्देश दिया गया है. उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिला इस नजरिये से काफी संवेदनशील रहा है. पर्व-त्योहार में भी पुलिस को शांति व्यवस्था बहाल रखने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. इस नजरिये से चुनाव खास चिंता का विषय रहता है.

वैसे भी पुरानी रंजिश चुनावी विवाद के बहाने निकाल ली जाती है. आपसी विवाद को भी इसीसे जोड़ दिया जाता है. लिहाजा पुलिस को इसपर खास नजर रखनी है. शहर में तो इस तरह के विवाद अपेक्षाकृत कम होते हैं, लेकिन ग्रामीण इलाके में इसकी आशंका अधिक रहती है. इसीको ध्यान में रखते हुए सिटी एसपी ने एहतियात बरतने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन